April 23, 2026

गर्मी में ये फूल है काफी खास, आपको सेहतमंद रखने में करता है मदद

0
untitled-1775984250

नई दिल्ली। बड़े बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि, पेड़-पौधे में ऐसी शक्ति होती है जिससे वह आपको सेहतमंद बनाए रखने में काफी मददगार हो सकते हैं। आयुर्वेद में कई शक्तिशाली और गुणकारी पौधों और फूलों के बारे में बताया गया है, जिनके उपयोग से कई बीमारियों का इलाज होता आया है। सदाबहार का फूल भी इसमें शामिल है। सदाबहार एक ऐसा पौधा है, जिसके पत्ते और फूल औषधीय गुणों से भरे हैं।

सेहत के लिए कैसे जरूरी है ये फूल
बिल्कुल साधारण और सुंदर सा दिखने वाला फूल सदाबहार काफी कारगर साबित हो सकता है आपकी सेहत के लिए। आयुर्वेद में इसे खून, त्वचा और चयापचय से जुड़ा एक महत्वपूर्ण द्रव्य माना गया है। आयुर्वेद यह स्पष्ट करता है कि हर वनौषधि तभी औषधि बनती है, जब उसे सही द्रव्य, सही मात्रा और सही विधि के साथ अपनाया जाए।इसका स्वाद कड़वा होता है और इसे खून शुद्धि का सबसे आसान तरीका माना गया है।

गर्मी में नाक से खून आने पर
गर्मियों में अक्सर नाक से खून आने की समस्या देखी जाती है। कई बार तो यह समस्या काफी बढ़ जाती है दिन में कई बार ऐसी घटना हो जाती है। गर्मी में अधिक ताप की वजह से नाक से खून बहना शुरू हो जाता है। ऐसे में सदाबहार के फूल और अनार के फूलों का रस नाक में डालने से आराम मिलेगा।इन दोनों फूलों के रस की तासीर ठंडी होती है और रक्त को बहने से रोकती है। इसके साथ ही ऐसा करने से खून नहीं आता है और वह समस्या ठीक हो जाती है।

डायबिटीज नियंत्रण रखने के लिए
अगर आपको डायबिटीज है तब यह पौधा आपकी काफी मदद करता है इसे ठीक करने में या फिर नियंत्रण में रखने में आप सुबह दो या तीन पत्ती इसकी जरुर खा सकते हैं।इसकी पत्तियों में मौजूद ‘अल्कलॉइड्स’ नामक तत्व शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाकर ब्लड शुगर को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

घाव भरने में मदद
अगर आपको चोट लग गई है वह ठीक नहीं हो रहा है तब यह पौधा उसमें भी आपकी मदद कर सकता है। इसके पत्ते का चूर्ण और हल्दी की सहायता से घाव को जल्दी भरा जा सकता है।घाव को जल्दी ठीक करने, सूजन को कम करने और घाव की लालिमा को कम करने के लिए सहाबहार के पत्तों को पीसकर और हल्दी मिलाकर सीधा घाव पर लगाया जा सकता है। लेकिन अगर आपको ज्यादा चोट लगी है तब आपको जल्दी हॉस्पिटल जाना चाहिए क्योंकि यह बस छोटी-मोटे घाव के लिए ही काम कर सकता है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *