यमन के पोर्ट पर 6 हवाई हमले, हूती ने एक दिन पहले इजरायल पर दागी थी मिसाइल
होदेईदाह। यमन (Yemen) के होदेईदाह (Hodeidah Poet) बंदरगाह पर सोमवार को छह हवाई हमले किए गए. इन हमलों के लिए हूती गुट ने इजरायल और अमेरिका को दोषी ठहराया है. यह घटनाक्रम उस समय हुआ है जब हूती विद्रोहियों (Houthi rebels) ने एक दिन पहले इजरायल के तेल अवीव शहर (Tel Aviv. City) के पास मिसाइल दागी थी. वह मिसाइल इजरायल के मुख्य हवाई अड्डे के करीब आकर गिरी थी. यह जानकारी हूती विद्रोही गुट से जुड़ी अल-मसीरा टीवी ने दी है।
इजरायल ने यमन पर किए गए ताजा हवाई हमलों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है. हालांकि, समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की है कि ये हमले इजरायल ने अमेरिका के साथ तालमेल में किए हैं. वहीं, इजरायली मीडिया ने भी एक उच्च पदस्थ अधिकारी के हवाले से कहा है कि इजरायल ने यमन को निशाना बनाया है।
अब तक हूती विद्रोही इजरायल पर कई मिसाइलें दाग चुके हैं. ये हमले वे गाज़ा में हमास के समर्थन में कर रहे हैं. हालांकि, इजरायल की डिफेंस प्रणाली ने पहले की ज्यादातर मिसाइलों को रास्ते में ही रोक लिया था, लेकिन रविवार को मिसाइल एयरपोर्ट के पास सड़क किनारे गिरी जिससे बड़ा गड्ढा बन गया।
