March 10, 2026

अमेरिका में 12 देशों पर ट्रैवल बैन, 36 और देशों के नागरिकों की एंट्री हो सकती है बंद!

0
trump-again

वाशिंगटन। विदेशियों की एंट्री (Entry of Foreigners) को लेकर अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) बेहद सख्त हैं। 12 देशों पर ट्रैवल बैन (Travel ban on 12 countries) लगाने के बाद अब वह इस लिस्ट को और लंबी करना चाहते हैं। जल्द ही वह नई लिस्ट का भी ऐलान कर सकते हैं। इस लिस्ट में भारत के एक और पड़ोसी देश के होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक भूटान का नाम इस नई लिस्ट में शामिल हो सकता है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने 12 देशों की सूची में अफगानिस्तान और म्यांमार को शामिल किया था।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के एक समझौते पर किए गए हस्ताक्षर को लेकर रॉयटर्स का कहना है कि अमेरिकी प्रशासन ने तीन दर्जन देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने का फैसला कर लिया है। 60 दिनों के अंदर अगर ये देश मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो उनपर आंशिक या फिर पूर्ण यात्रा प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि कई देशों की सरकारें ठीक से सहयोग नही कर पा रही हैं। वे अपने नागरिकों को लिए कोई पुख्ता पहचान पत्र तक नहीं बना पाती। उन देशों के पासपोर्ट को लेकर भी असुरक्षा की भावना रहती है। इसके अलावा कई देशों को लेकर अमेरिका से अपने लोगों को वापस लेने को तैयार नहीं हैं। पिछले सप्ताह अमेरिका ने म्यांमार, अफगानिस्तान, चाड, कॉन्गो, गुएना, एरिट्री, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सुडान और यमन पर प्रतिबंध लगाया था।

इसके अलावा बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला पर आंशिक प्रतिबंध ळगाए गए थे। अब अमेरिका जिन देशों पर ट्रैवल बैन लगा सकता है उनके नाम इस प्रकार हैं- अंगोला, एंटीगुआ और बरबूडा, बेनिन, भूटान, बुर्किना फासो, काबो वेर्डे, कंबोडिया, कैमरून, कोटे ड इवोयर, कॉन्गो, जिबूती, डोमिनिका, एथियोपिया, एजिप्ट, गैबन, गांबिया, घाना. किर्गिस्तान, लिबेरिया. मालावी, मॉरिटानिया, नाइजर, सेंट किट्स ऐंड नेविस, सेंट लूसिया, साओ टोम ऐंड प्रिंसिप, सेनेगल, साउथ सूडान, सीरिया, तंजानिया, टोंगा, तुवालू, यूगांडा, वानुआतु, जांबिया और जिम्बॉब्वे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *