Putin visit India: पुतिन से मुलाकात के बाद PM मोदी बोले- भारत न्यूट्रल नहीं
– Putin visit India: पीएम मोदी ने पुतिन को भरोसेमंद दोस्त बताया। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि जंग में भारत न्यूट्रल नहीं है। जानिए किस ओर खड़ा है भारत?

Putin visit India: पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को लेकर कहा कि मैं व्लादिमीर पुतिन को बीते 25 सालों से जानता हूं। भारत-रूस की दोस्ती इस बात की मिशाल है कि एक दूरदर्शी नेता रिश्तों को कैसे बदल सकता है। पीएम मोदी ने पुतिन की तारीफ करते हुए कहा कि उनके विजन और नेतृत्व ने भारत-रूस संबंधों को और मजबूत और भरोसेमंद बनाया है।
हमारे संबंधों के 25 साल हो गए हैं : राष्ट्रपति पुतिन से बोले पीएम मोदी
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) December 5, 2025
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को एकबार फिर शांति की जरूरत है। भारत शांति के हर प्रयास का समर्थन करता है। भारत-रूस के साथ रिश्ते लगातार मजबूत कर रहा है। भारत-रूस की दोस्ती नई ऊंचाइयों को छूएंगे। उन्होंने यूक्रेन जंग को लेकर भी पुतिन के सामने भारत का पक्ष रखा है।
#WATCH | In his meeting with Russian President Vladimir Putin, PM Narendra Modi says, "Whenever I had an interaction with the world leaders, in detailed discussions, I always said that India is not neutral. India has a side and that side is of peace. We support all efforts for… pic.twitter.com/mYwZQC3Pk6
— ANI (@ANI) December 5, 2025
एकबार फिर दुनिया को शांति की जरूरत: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को एक बार फिर शांति की जरूरत है। भारत शांति के हर प्रयास का समर्थन करता है। भारत–रूस के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं और आने वाले समय में ये संबंध और नई ऊंचाइयों को छूएंगे। पीएम मोदी ने यूक्रेन जंग को लेकर कहा कि भारत न्यूट्रल नहीं है। भारत शांति के पक्ष में है। भारत शांति की कोशिशों के साथ खड़ा है। हम सबको शांति का रास्ते पर चलना है। हमारा अपना पक्ष है। भारत न्यूट्रल नहीं रह सकता।
गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित
LIVE: Ceremonial welcome of President Vladimir Putin of Russian Federation at Rashtrapati Bhavan https://t.co/ZTENsWvpyO
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 5, 2025
पुतिन के दौरे का आज दूसरा दिन है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंचे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। पहले रूस का राष्ट्रगान और फिर भारत का भी राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन ने गार्ड निरीक्षण भी किया और सम्मान को स्वीकार किया।
गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित होने के बाद पुतिन ने वहां मौजूद भारतीय डेलिगेशन से मुलाकात की। इसके बाद फिर पुतिन ने रूसी डेलिगेशन से राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी की मुलाकात कराई।

बता दें, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम भारत पहुंचे, जहां पीएम मोदी खुद उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गले लगाकर रूसी राष्ट्रपति का स्वागत किया। पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित ‘गीता’ भेंट की।
