March 8, 2026

हमारे राजनयिक इतने सक्षम नहीं… सुंदर औरतों को पब भेजोः पाकिस्तानी पत्रकार के बयान से मचा बवाल

0
00000000000000000000000000

इस्लामाबाद। भारत (India) के खिलाफ कूटनीतिक मोर्चे (Diplomatic front.) पर असफलता स्वीकारते हुए पाकिस्तान (Pakistan) के जाने-माने पत्रकार नजम सेठी (Journalist Najam Sethi) ने एक टीवी शो में ऐसा बयान दे दिया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त हंगामा मच गया है। सेठी ने कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) के राजनयिक भारत के मुकाबले कमजोर हैं और अगर भारत के असर को अमेरिका (America.) में रोकना है, तो पाकिस्तान को महिलाओं को पब भेजना (Women Sending Pub) चाहिए ताकि वो अपने “आकर्षण” से अमेरिकी थिंक टैंकों को प्रभावित करें।

पाकिस्तानी पत्रकार और पूर्व पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अध्यक्ष नजम सेठी ने Samaa TV पर कहा, “हमारे राजनयिक इतने सक्षम नहीं हैं कि भारत जैसे कूटनीतिक हमले का जवाब दे सकें। हमें NGO और विदेशी मामलों में अनुभवी लोगों, खासकर महिलाओं को सामने लाना चाहिए।” उन्होंने कहा, “आपको वहां के कल्चर की समझ होनी चाहिए। पब में जाकर बातचीत करनी पड़ती है, थोड़ा ह्यूमर और आकर्षण भी चाहिए। यही असली कूटनीति है।”

पाक पत्रकार के बयान से बवाल
इस बयान के बाद पाकिस्तान और दुनिया भर में उनकी आलोचना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि ये महिलाओं का अपमान है और इससे पाकिस्तान की सोच भी साफ हो जाती है। कई महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस बयान को शर्मनाक बताया है।

यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है। दुनिया के कई देश भी भारत के साथ खड़े हैं। अब लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या पाकिस्तान की कूटनीति वाकई इतनी कमजोर हो चुकी है कि वो महिलाओं को “हथियार” मानकर इस्तेमाल करने की बात कर रहा है?

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *