March 8, 2026

धरती को जन्म से पहले ही बचाने का करिश्मा कर चुका बृहस्पति

0
Devguru
  • खगोल: सौरमंडल का वास्तुकार है बृहस्पति


सनातन संस्कृति/ज्योतिष में देवगुरु कहा जाने वाला बृहस्पति कई मायनों में विशेष हैं। ऐसे में अब इसे लेकर कुछ नई बातें सामने आईं हैं। दरअसल हबल स्पेस टेलीस्कोप द्वारा ली गई बृहस्पति की ताजा तस्वीर में इसके ध्रुवीय ऑरोरा और मशहूर ग्रेट रेड स्पॉट स्पष्ट दिख रहे हैं। लेकिन इस ग्रह की कहानी सुंदरता तक सीमित नहीं, इसने धरती को जन्म से पहले ही बचा लिया था। राइस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के मुताबिक, बृहस्पति के शुरुआती विकास ने गैस और धूल के प्रवाह को भीतर की ओर बढ़ने से रोक दिया। इससे वह सामग्री सूरज में नहीं खिंची, जिससे आगे चलकर पृथ्वी, शुक्र और मंगल बने।

बृहस्पति की तीव्र वृद्धि ने गैस-धूल की डिस्क में ’कॉस्मिक ट्रैफिक जाम’’ पैदा कर दिए। जिससे सौरमंडल भीतरी—बाहरी दो हिस्सों में बंट गया, जिससे ग्रहों की स्थिरता बनी रही।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *