March 8, 2026

खत्म होगा भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद? नई रिपोर्ट में 15% टैरिफ का दावा

0
tariff

भारत (India) के लिए जल्द ही खुशखबरी हो सकती है। भारत लगा 50 % प्रतिशत महज 15 से 16 प्रतिशत तक रह सकता है। इसके लिए भारत अमेरिका (America) एक ऐसी डील पर काम कर रहे हैं। मिंट की रिपोर्ट में दावा किया कि दोनों देश काफी समय से एक व्यापार डील को पूरा करने के करीब पहुंच गए हैं। इससे भारत पर लगा अमेरिकी टैरिफ बेहद कम हो जाएगा।

बताया जा रहा है कि भारत पर लगा 50 प्रतिशत का टैरिफ महज 15 से 16 प्रतिशत पर आ सकता है। इसके साथ ही डील में कृषि और एनर्जी दोनों को केंद्र में रखा जा रहा है। जैसा कि ट्र्ंप लगातार रूस से तेल खरीदने पर आपत्ति जता रहे हैं। इससे साफ है कि डील में रूस से कच्चा तेल खरीदने का बिंदु जरूर शामिल होगा। ट्रंप के मुताबिक भारत रूस से तेल खरीद बंद या कमी कर सकता है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका और भारत के बीच यह डील अपने अंतिम चरण में है। रिपोर्ट में यहां तक कहा गया कि इसी अक्टूबर के अंत तक यह डील फाइनल हो सकती है। इसी महीने के अंत में आसियान शिखर सम्मेलन होना है। इस मौके पर ट्रंप इसका औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। हालांकि अभी तक दोनों देशों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

22 अक्टूबर को ट्रंप ने दिवाली की शुभकामानाएं देने के लिए पीएम मोदी को फोन किया था। इसके बाद ट्रंप ने दावा किया था कि पीएम मोदी रूस से तेल खरीद को बेहद कम कर देंगे। पीएम मोदी भी रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करना चाह रहे हैं। इससे रिपोर्ट का दावा और स्पष्ट हो जाता है कि रूस से तेल खरीद कम करने पर अमेरिका के टैरिफ से बड़ी राहत मिल सकती है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *