March 8, 2026

‘लव एंड वॉर’ से रणबीर-आलिया का लीक लुक वायरल, विक्की कौशल की एंट्री ने बढ़ाई उत्सुकता

0
aliya-1768980382


नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ कब रिलीज होगी, यह अभी साफ नहीं है, लेकिन फिल्म से जुड़ी खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जो पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई हैं, उन्होंने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी पुराने दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, इसलिए दोनों स्टार्स का लुक भी उसी समय के अनुरूप रखा गया है।

लीक हुए फर्स्ट लुक में रणबीर कपूर हल्की मूंछों के साथ बड़े और खुले कॉलर वाली शर्ट में नजर आ रहे हैं, जबकि आलिया भट्ट हेयरबैंड और पीछे उठे बालों वाली 80s स्टाइल आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के साथ चर्चा छिड़ गई है और फैंस कमेंट कर रहे हैं कि संजय लीला भंसाली हमेशा कुछ नया और अलग लेकर आते हैं। कुछ लोगों ने कहा कि यह लुक फिल्म के टाइटल के अनुरूप नहीं लगता, वहीं कई फैंस ने दोनों की केमिस्ट्री और स्टाइल की तारीफ भी की है।

फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा विक्की कौशल भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे, लेकिन उनका लुक अभी तक रिलीज नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि मेकर्स जानबूझकर विक्की के लुक को सीक्रेट रख रहे हैं, ताकि फैंस के बीच सस्पेंस बना रहे। बता दें कि विक्की की पिछली फिल्म ‘छावा’ सुपरहिट रही थी और यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार है, जिसमें उन्होंने संभाजी महाराज का किरदार निभाया

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *