March 8, 2026

पारंपरिक अंदाज में सजी लिन लैशराम बेबी शॉवर में रणदीप हुड्डा संग दिखीं बेहद प्यारी

0
27-18-1769508543

नई दिल्ली । गोल्डन साड़ी में मॉम-टू-बी लिन की खास चमक बेबी शॉवर की तस्वीरों में लिन लैशराम मॉम-टू-बी के रूप में अलग ही ग्लो में नजर आ रही हैं। उन्होंने ग्रे और गोल्डन साड़ी के साथ पिंक ब्लाउज पहना था जिसमें वह बेहद एलिगेंट और खूबसूरत दिखीं। लिन ने पति रणदीप हुड्डा और दोस्तों के साथ पोज़ देते हुए खुशी-खुशी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। वहीं रणदीप हुड्डा ने इस मौके पर सिंपल और एलिगेंट सफेद कुर्ता-पजामा पहन रखा था।

केले के पत्तों और गेंदे से सजी सजावट

बेबी शॉवर की सजावट पूरी तरह ट्रेडिशनल थी। जगह को केले के पत्तों और गेंदे के फूलों से खूबसूरती से सजाया गया था। सजावट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। पूरे माहौल में भारतीय संस्कृति और पारिवारिक अपनापन साफ झलक रहा था।

प्रेग्नेंसी की खबर पर रणदीप का रिएक्शन

इससे पहले एक इंटरव्यू में लिन लैशराम ने बताया था कि जब उन्होंने रणदीप हुड्डा को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो उनका रिएक्शन बेहद भावुक था।लिन ने कहा “वह पल बहुत खूबसूरत था। मैंने एक साथ उनमें खुशी घबराहट उत्साह और भावुकता देखी। उन्होंने यह भी बताया कि रणदीप इस पूरे सफर में काफी केयरिंग हैं चाहे डॉक्टर के पास जाना हो या बच्चे के लिए जरूरी चीज़ों की रिसर्च हर चीज़ में वह पूरी तरह शामिल रहते हैं।

एनिवर्सरी पर किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान

लिन और रणदीप ने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह पर फैंस को यह खुशखबरी दी थी। कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था  दो साल का प्यार एडवेंचर और अब एक छोटा सा नन्हा मेहमान आने वाला है।इस पोस्ट के बाद से ही दोनों को फैंस और सेलेब्स की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

सोशल मीडिया पर बरसीं शुभकामनाएं

बेबी शॉवर की तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। कोई लिन की खूबसूरती की तारीफ करता दिखा तो कोई रणदीप को परफेक्ट होने वाले पापा बता रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *