September 20, 2026

एटली की ‘राका’ में दिखेगा हॉलीवुड जैसा विजुअल ट्रीटमेंट, 21 सितंबर को सामने आएगी पहली झलक

0
4-1789884311
नई दिल्ली ।अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इसका पार्ट-2 तो और भी दमदार साबित हुआ। इसके बाद अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म ‘राका’ अनाउंस हुई, जिसके टीजर का ऑडियंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। एक हालिया इवेंट में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ का डायरेक्शन संभाल रहे एटली की काफी तारीफ हुई और यह तक कह दिया गया कि एटली में ऑडियंस को हॉलीवुड लेवल विजुअल्स देखने को मिलेंगे। अब सवाल उठ रहा है कि क्या एटली की अगली फिल्म हमें जेम्स कैमरून की ‘अवतार’ वाला फील देने वाली है?

एटली बना रहे वर्ल्ड लेवल की सिनेमा

चेन्नई में विजय सेतुपति की अपकमिंग तमिल फिल्म ‘बत्था’ के ऑडियो लॉन्च पर कई तमिल फिल्ममेकर्स एकसाथ जमा हुए। इसी इवेंट में सिबी चक्रवर्ती ने न सिर्फ एटली की तारीफ करते हुए उनकी तुलना एसएस राजामौली के साथ की, बल्कि उन्होंने एटली की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को हॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक ‘अवतार’ के साथ कंपेयर किया। सिबी स्टेज पर खड़े होकर एटली की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ के बारे में बात कर रहे थे। इस मूवी में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे।

आने वाले 3 दिन में हर कोई देखेगा

सिबी चक्रवर्ती ने एटली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म के विजुअल्स देखे हैं और उन्हें दिखाए भी गए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ‘अवतार’ में भी इस तरह के विजुअल्स थे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले तीन दिनों में हर कोई अपनी आंखों से उन विजुअल्स को देखेगा, जिनकी वह बात कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म के विजुअल्स को एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी बताया।

एटली की फिल्म की पहली झलक ऑडियंस को 21 सितंबर को मिलने वाली है। इस दिन एटली का बर्थडे होता है और इसी खास मौके पर वह अपने फैंस के लिए अपनी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक का टीजर रिलीज करने वाले हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

हॉलीवुड में बनती हैं इस तरह की फिल्में

एटली की तारीफ कर रहे सिबी यहीं पर नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने एसएस राजामौली के साथ ‘जवान’ फेम डायरेक्टर की तुलना की। सिबी ने कहा कि जिस तरह राजामौली ने भारतीय सिनेमा को नेक्स्ट लेवल पर लेकर गए हैं, उन्हें लगता है कि एटली भी भारतीय सिनेमा को विश्व स्तर तक पहुंचाने का काम करेंगे।

सिबी ने एटली की तारीफ में यह भी कहा कि वह सिर्फ उनके टीचर ही नहीं बल्कि उनके मेंटॉर भी रहे हैं। इसी इवेंट में लिरिक्स राइटर विवेक ने भी ‘राका’ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘राका’ जैसी फिल्में उन्होंने अभी तक सिर्फ हॉलीवुड में देखी हैं। फिल्म के विजुअल्स को लेकर सामने आए इन दावों के बाद अब दर्शकों की नजर 21 सितंबर को रिलीज होने वाली इसकी पहली झलक पर टिकी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *