March 8, 2026

अमिताभ बच्चन का क्रिप्टिक पोस्ट ‘चुप’ ने फैंस को किया हैरान – सोशल मीडिया पर मचा तहलका

0

नई दिल्ली । अमिताभ बच्चन जो हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं ने हाल ही में Amitabh Bachchan अपने एक्स X प्लेटफ़ॉर्म पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया जिसने फैंस को हैरान कर दिया। पोस्ट में उन्होंने लिखा: टी 5661 i CHUUUUUUPPPP जिसे पढ़कर उनके फॉलोअर्स समझ नहीं पाए कि बिग बी किसे चुप करवा रहे हैं या इसका संदर्भ क्या है।

बिग बी अपने पोस्ट में अक्सर विचार कविताएं और छोटे नोट्स साझा करते हैं जिन्हें फैंस बड़ी उत्सुकता से पढ़ते हैं। लेकिन इस बार का चुप वाला पोस्ट अलग ही था। पोस्ट के तुरंत बाद फैंस ने प्रतिक्रियाएं देना शुरू किया। एक यूजर ने लिखा अमिताभ बच्चन जी क्या हो गया? जबकि दूसरे ने पूछा यह क्या है सर? कोड को प्लीज एक्सप्लेन करें।

पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं जमकर आईं। एक यूजर ने मज़ाक में लिखा सर आपको बोलते रहना चाहिए। उम्मीद करते हैं कि आप कभी चुप नहीं होंगे। वहीं एक और फैन ने कहा जब अमिताभ बच्चन चुप कहते हैं तो यह सिर्फ एक शब्द नहीं है यह एक युग है एक एटिट्यूड है। इस पोस्ट पर डेढ़ हजार से अधिक लोग रिप्लाई कर चुके हैं 800 से ज्यादा लोगों ने इसे रीपोस्ट किया और 4 500 से अधिक फॉलोअर्स ने लाइक किया।

कुछ फैंस ने इस क्रिप्टिक पोस्ट का अर्थ जानने के लिए एआई ग्रोक का भी इस्तेमाल किया। ग्रोक ने बताया कि CHUUUUUUPPPP का मतलब हिंदी में शटअप होता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि अमिताभ ने इसे किस संदर्भ में लिखा लेकिन फैंस इसे उनके मज़ाकिया और व्यंग्यात्मक अंदाज का हिस्सा मान रहे हैं।

बिग बी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने हाल ही में Vettaiyan में काम किया था जिसमें उनके साथ Rajinikanth लीड रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन कर पाई। फिलहाल अमिताभ फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाए हुए हैं लेकिन फैंस उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर उत्साहित हैं।

अमिताभ जल्द ही Section 84 में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ Nimrat Kaur और Abhishek Banerjee हैं। इसके अलावा वह Kalqi 2898 AD 2 में भी दिखाई देंगे। पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण और प्रभास लीड रोल में थे लेकिन दूसरे पार्ट में दीपिका शामिल नहीं होंगी।

फैंस अमिताभ के इस पोस्ट के पीछे का रहस्य जानने के लिए उत्साहित हैं। चाहे यह उनके मजाकिया अंदाज का हिस्सा हो या किसी अंदर की बात का संकेत बिग बी का यह चुप वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *