सोती रह गई अकेली मां, विदेश में था बेटा…चोरों ने खिड़की तोड़ उड़ाए दस लाख
-
उत्तराखंड में बड़ी चोरी: चोर अलमारी से निकालले गए दस लाख
बाजपुर के केलाखेड़ा थाना अंतर्गत गांव शोकानगला में खिड़की तोड़ कर चोर मकान में घुस आए। घर के अंदर अलमारी में रखी नकदी और जेवरात लेकर चोर फरार हो गए। घर के अंदर परमजीत कौर अकेली सो रही थी। उनका बेटा इंग्लैंड में रहता है। पीड़ित के अनुसार करीब दस लाख की चोरी बताई गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
