PM Modi के सपनों को लगे पंख: उत्तराखंड की बेटी को पुष्पा मेमोरियल की कोशिशों ने दिलाया प्रथम स्थान
-
प्रतियोगिता में भाग लेने की हर जरूरत के लिए ट्रस्ट के ट्रस्टी गुंजन तिवारी ने बढ़ाया था मदद का हाथ
हल्द्वानी(कालाढूंगी)। कोटाबाग विकासखंड के ग्राम बांसी की इस बेटी पूजा बिष्ट ने कारगिल में आयोजित सूर्या स्पीति रन मैराथन में अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे उत्तराखंड और कोटाबाग का नाम रोशन किया है। यहां पूजा बिष्ट ने उस निवेश को ब्याज सहित लौटाया है जो पुष्पा मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी गुंजन तिवारी ने इस बेटी की आर्थिक मदद में ही नहीं है, बल्कि इस बेटी के आत्मविश्वास में किया था।
दरअसल पूजा विगत कुछ महीनों से उत्तराखंड से बाहर रह कर अपनी नेशनल चैंपियनशिप (लंबी दूरी की दौड़) की तैयारी कर रही थी। ऐसे में आर्थिक स्थिति की कमी ने उसे काफी परेशान कर रखा था। इस पर समाजसेवी व भाजपा के कार्यकर्ता गुंजन तिवारी को जब यह पता चला तो उनका मानना था कि पूजा जैसी प्रतिभा को पैसे की कमी से कभी नहीं रूकना चाहिए। जिसके बाद पूजा का समस्त खर्चा उन्होंने ट्रस्ट के माध्यम से उठाने का संकल्प लेते हुए, पूजा को सभी खर्चो का वहन किया। इसके पश्चात पूजा ने सूर्या स्पीति रन मैराथन में प्रथम स्थान पाकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया।
गुंजन तिवारी का यह भी कहना था कि कोटाबाग विकासखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर देश के लिए मेडल लाने का सपना देखना और उस सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात पसीना बहाना – यही असली उत्तराखंड का जज्बा है।
https://www.instagram.com/reel/DdL2tcdTxvS/?stkn=c2dtcDI1dGpiMXdh
अपनी इस जीत के बाद गुंजन तिवारी से पूजा ने वीडियो कॉल पर बात की। साथ ही उनकी मदद के लिए भी धन्यवाद दिया। वहीं गुंजन तिवारी की ओर से भविष्य में भी मदद की बात को दोहराया गया।
प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पंख
ज्ञात हो कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में नई खेलो इंडिया योजना का लक्ष्य गाँव से विश्व तक यानि जमीनी स्तर से लेकर ओलंपिक स्तर तक खिलाड़ियों की पूरी विकास-श्रृंखला तैयार कर भारत को खेल महाशक्ति बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों के माध्यम से भारतीय खेल संस्कृति को गाँवों, स्कूलों और सामान्य परिवारों तक पहुँचाया है। प्रतिभा पहचान, आधुनिक प्रशिक्षण, खेल विज्ञान, बेहतर अधोसंरचना और अंतर्राष्ट्रीय एक्सपोजर पर बढ़ते जोर ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहतर विकास मार्ग तैयार किया है। ऐसे में पुष्पा मेमोरियल फउंडेशन का प्रयास (जिसने उत्तराखंड का सम्मान बढ़ाने का काम किया) प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पंख लगाने के समान है।
https://www.facebook.com/share/v/1CPGavWfk2/
इसी सब के बीच पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से भी लगातार खिलाड़ियों को न केवल प्रोत्साहित किया जा रहा है, वरन नशे के दलदल में फंसे युवाओं को भी नशे से दूर करने के लिए खेलों की ओर मोड़ने का प्रयास किया जाता है। खेल का सम्पूर्ण सामान फाउंडेशन की ओर से ही इन्हें दिया है। पूजा की इस जीत पर गुंजन तिवारी का कहना है कि पूजा ने अपनी मेहनत, जिद और जुनून से यह साबित कर दिया कि अगर बेटी को सहारा मिल जाए तो वह पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकती है।
https://www.facebook.com/share/r/1H6eDzJjXB/
बड़े हर्ष का विषय है कि कोटाबाग विकासखंड की हमारी होनहार बेटी पूजा ने सूर्या स्पीति रन मैराथन में अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे उत्तराखंड और कोटाबाग का नाम रोशन किया है।
जब पूजा पहली बार हमारे पास सहायता के लिए आई थी, तब हमने उनसे एक ही बात कही थी – “कोई भी टैलेंट किसी भी परिस्थिति के कारण रुकना नहीं चाहिए”। आज उन्होंने हमारी उस बात को सच साबित कर दिखाया है।
पूजा की यह जीत कोटाबाग के हर युवा के लिए प्रेरणा है। हम सदैव अपने क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हैं और आगे भी युवाओं के लिए कार्य करते रहेंगे।
पूजा को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!
– गुंजन तिवारी
भाजपा | कालाढूंगी विधानसभा
