March 10, 2026

साल 2024 का दूसरा सुपरमून, कब दिखेगा

0
2nd super moon 2024

खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए साल 2024 का सितंबर काफी अहम रहने वाला है। इसका कारण यह है कि इसी माह साल का दूसरा सुपरमून देखने का मौका मिलने वाला है। इस सुपरमून को ही फुल हार्वेस्ट मून भी कहा जाता है।

इसे हार्वेस्ट मून नाम इसलिए दिया गया है, क्योंकि यह सितंबर के अंत में दिखाई देता हैं

इसलिए खास है सुपरमून
दरअसल सुपरमून जिसे फुल हार्वेस्ट मून भी कहा जाता है, यह किसानों को ठंड की शुरुआत होने से पहले रात के समय काम करने और फसलों की कटाई के दौरान काफी मददगार साबित होता है।

इस बार क्या रहेगा विशेष
इस बार का सुपरमून औसत से थोड़ा बड़ा दिखाई देगा। पूर्णिमा के मौके पर हमेशा दिखाईदेने वाले चांद की तुलना में 17 सितंबर 2024 को दिखने वाला चांद अधिक बड़ा होने के साथ ही अधिक चमकीला भी दिखाई देगा।

किस दिन दिखेगा सुपरमून
इस बार यह सुपरमून सितंबर में 17 तारीख को दिखाई देगा। साथ ही शाम के वक्त आंशिक चंद्रग्रहण भी दिखाई देगा। भारतीय समय के मुताबिक, 18 सितंबर को सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर 2024 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। जो सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगा. ये ग्रहण कुल 4 घंटे 6 मिनट तक रहेगा।

भारत में भी दिखेगा आंशिक चंद्रग्रहण?
इस बार सुपरमून के दौरान शाम को दिखने वाला चंद्रग्रहण उत्तरी ओर दक्षिणी अमेरिक, यूरोप, पूर्वी अफ्रीका, एशिया के कुछ हिस्सों व रूस के पश्चिमी हिस्सों में दिखाई देगा। जानकारों के अनुसार यह आंशिक चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

17 सितंबर के बाद अगला सुपरमून कब  
साल 2024 में ही 17 सितंबर के बाद दो और सुपर मून दिखेंगे, जो क्रमश: 17 अक्टूबर व 15 नवंबर को आसमान में नजर आएंगे।

सुपरमून पर आंशिक चंद्रग्रहण का राशियों पर असर
चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण इनका शुभ या अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कष्टकारी फल दे सकता है. वहीं, वृषभ, सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए ये जीवन में खुशियों की बहार लेकर आ रहा

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *