April 23, 2026

UP Board Result 2026: 10वीं-12वीं का इंतजार खत्म, अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आएगा रिजल्ट

0
untitled-1775909572

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट अब ज्यादा दूर नहीं है। बोर्ड अप्रैल के अंतिम सप्ताह में परिणाम घोषित करने की तैयारी में है।

25 अप्रैल के बाद कभी भी आ सकता है रिजल्ट
बोर्ड के अनुसार, 25 अप्रैल के बाद इसी महीने किसी भी दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। इससे छात्रों को अब लंबे इंतजार से राहत मिलेगी। जो छात्र पहले प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उनकी परीक्षाएं 9 अप्रैल से कराई जा रही हैं। साथ ही, जिन परीक्षकों ने अंक अपलोड नहीं किए थे, उन्हें दोबारा मौका दिया गया था। अब सभी अंकों को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेज
UP Board के सचिव भगवती सिंह ने रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बोर्ड ने सभी परीक्षकों को निर्देश दिया है कि प्रैक्टिकल के अंक तुरंत अपलोड किए जाएं, ताकि रिजल्ट में देरी न हो। करीब 34,637 छात्रों के प्रैक्टिकल अंक समय बढ़ाकर अपलोड कराए गए हैं। पहले 652 परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक परीक्षकों ने अंक अपलोड नहीं किए थे, लेकिन अब यह प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

जल्द जारी होगा आधिकारिक नोटिस
रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड की ओर से आधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा, जिसमें तारीख और समय की जानकारी दी जाएगी। UP Board Result 2026 अब अंतिम चरण में है। सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अप्रैल के आखिरी सप्ताह में रिजल्ट जारी होने की पूरी संभावना है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *