April 23, 2026

Uttarakhand tourism: केदारनाथ पैदल मार्ग पर टूटा थारू ग्लेशियर

0
Kedarnath
  • यहां यात्रा तैयारियों में लगे थे मजदूर और कर्मचारी

केदारनाथ पैदल मार्ग पर अचानक थारू ग्लेशियर टूट गया। इस दौरान यहां यात्रा तैयारियों में मजदूर और कर्मचारी लगे थे। ग्लेशियर टूटने से यहां आवाजाही में चुनौती खड़ी हो गई है। हालांकि अभी तक जानहानि की कोई सूचना नहीं है। थारू ग्लेशियर टूटने से मार्ग फिलहाल बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि मौके पर बर्फ के ऊपर से होकर किसी तरह आवागमन किया जा रहा है, जिससे जोखिम भी बना हुआ है। डीडीएमए के अनुसार मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने के लिए टीमें जुटी हुई हैं और शीघ्र ही पैदल मार्ग को खोल दिया जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *