March 8, 2026

पांच राज्यों में नवंबर में शुरू हो सकता एसआइआर

0
SIR

बिहार के बाद अब चुनाव आयोग चरणवार तरीके से दूसरे राज्यों में भी मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण करने जा रहा है। कुछ ही दिनों में यह प्रक्रिया शुरू हो सकती है। आयोग पहले चरण में नवंबर से उन पांच राज्यों में एसआइआर की प्रक्रिया शुरू कर सकता है, जहां 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ये पांच राज्य असम, तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल हैं। जल्द ही राज्यों के लिए समय-सारिणी भी जारी हो सकती है।

चुनाव आयोग ने यहां भारतीय अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान में दो दिन तक सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के दो दिवसीय सम्मेलन में एसआइआर को लेकर रणनीति बनाई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी की मौजूदगी में एसआइआर की तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को अपने-अपने राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया का प्रजेंटेशन दिया। इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के प्रश्नों का भी समाधान किया। आयोग ने राज्यों में पिछले एसआइआर के अनुसार मतदाताओं को वर्तमान मतदाताओं के साथ मिलान करने के लिए सीईओ को पहले जारी किए गए निर्देशों पर हुई प्रगति का आकलन किया।

इससे पूर्व बीते 10 सितंबर को भी आयोग ने राष्ट्रव्यापी एसआइआर तैयारियों के लिए सम्मेलन किया था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *