March 9, 2026

Samvidhan Par Charcha: ‘अंगूठा काटने की बात करने वालों ने काटे सिखों के गले’

0
bjp back fire on congress (1)
  • राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का जोरदार पलटवार

Samvidhan Par Charcha Anurag Singh Thakur Slams Rahul Gandhi: लोकसभा में संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान आज यानी शनिवार, 14 दिसंबर, 2024 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एकलव्य का अंगूठा काटने, UP में शासन व्यवस्था, अडानी का जिक्र किया। बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने इस बयान पर राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा, “आप हम पर अंगूठा काटने का आरोप लगाते हैं, कांग्रेस ने सिखों का गला काटा है। पिछली बार भी चर्चा हुई थी तो मैंने कहा था कि लोग संविधान हाथ में लेकर तो घूमते हैं लेकिन ये तक नहीं बता पाते हैं कि उसमें कितने पेज हैं। संविधान की ही ताकत थी जिसने इंदिरा गांधी के इमरजेंसी को खत्म किया।”

बीजेपी पर राहुल गांधी ने साधा था निशाना

राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान कहा कि जिस तरीके से एकलव्य का अंगूठा काट लिया गया था। अब मोदी सरकार उसी तरीके से पिछड़े, दलित और युवाओं का अंगूठा काट रही है। भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान, लोकसभा नेता राहुल गांधी कहा, ‘जब आपने अग्निवीर लागू किया, तो आपने युवाओं का अंगूठा काट दिया। जब आपके पेपर लीक होते हैं तब आपने भारत के युवाओं का अंगूठा काट दिया। आज, आपने दिल्ली के बाहर किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, आपने किसानों पर लाठीचार्ज किया। किसानों का अंगूठा काट दिया।’

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *