March 11, 2026

पीएम मोदी ने झारखंड के जमशेदपुर में 6 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, रोड शो हुआ रद्द

0
pmmodi

रांची. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को झारखंड के दौरे पर हैं. उन्होंने झारखंड को भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी. जमशेदपुर में उन्होंने छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई. इसके बाद उन्होंने जनसभा को वर्चुअली संबोधित किया. पीएम मोदी ने झारखंड को करमा पूजा की बधाई दी देते हुए कहा कि हम झारखंड के लिए कृतसंकल्प हैं. झारखंड को आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि पहले विकास कुछ जगहों तक सीमित था और अब देश की प्राथमिकता देश के गरीब और आदिवासी हैं. हम दलित और वचितों के विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं. पीएम मोदी ने कहा कि गरीबों का आज योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है. रेल कनेक्टिविटी से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के देवघर जिले में मधुपुर बाईपास लाइन और हजारीबाग में हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो की आधारशिला रखी. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के टाटानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाय-जी) के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए. उन्होंने लाभार्थियों को सहायता की पहली किस्त भी जारी की.

जमशेदपुर में अब पीएम मोदी का रोड शो नहीं होगा. भारी बारिश के कारण उसे रद्द कर दिया गया है. बिष्टुपुर से गोपाल मैदान तक पीएम मोदी का रोड शो होने वाला था. झारखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण पीएम मोदी जी के कार्यक्रमों में शामिल रोड शो का कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा पीएम मोदी टाटानगर में 660 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *