March 8, 2026

RSS आज हुआ 100 साल का, पर 2 अक्टूबर को मनाएगा शताब्दी वर्ष समारोह

0
RSS

– जानें क्यों? कौन हैं इस बार के मुख्य अतिथि


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS-Rashtriya Swayamsevak Sangh) अंग्रेजी कलेंडर के लिहाज से शनिवार को 100 साल का हो गया। देशी कलेंडर (विक्रम संवत) के लिए लिहाज से संघ विजयादशमी (दो अक्टूबर) से शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की शुरुआत करेगा। अंग्रेजी कलैंडर के अनुसार संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को नागपुर में हुई थी। उस दिन विजयादशमी (दशहरे) का दिन था और संघ देशी कलेंडर के आधार पर ही स्थापना दिवस मनाता है।

संघ जनसंपर्क अभियान चलाएगा 
दो दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना के बाद अब विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन के रूप में विस्तार पा चुका संघ शताब्दी वर्ष के दौरान व्यापक जन संपर्क अभियान चलाएगा। इसके तहत देश के सभी 6 लाख 35 हजार गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य है। इस दौरान प्रतिनिधि सभा में पारित संकल्प पत्र को सभी स्वयंसेवकों तक पहुंचाया जाएगा।

विजयादशमी और उसके एक सप्ताह बाद तक संघ की सभी शाखाओं में पूर्ण गणवेश में अधिकतम स्वयंसेवक उपस्थित हो कर संघ का स्वरूप बताएंगे। वार्ड एवं सर्किल स्तर पर समाज सम्मेलन होंगे। खंड स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठकें की जाएंगी। इसके साथ ही प्रमुख जन गोष्ठी आयोजित होगी जिसमें सामाजिक स्तर पर सक्रिय सभी प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। युवा शक्ति जागरण के कार्यक्रम भी होंगे।

‘मस्जिद का निर्माण ही अपवित्र था’, पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा- 1045 पन्नों का फैसला पढ़ें फिर प्रतिक्रिया दें

 

मुख्य अतिथि कोविंद होंगे
दशहरे पर संघ के शताब्दी स्थापना समारोह पर नागपुर में होने वाले मुख्य आयोजन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में सरसंघचालक मोहन भागवत का भी उद्बोधन होगा। नागपुर में पहली बार तीन पथ संचलन (स्वयंसेवकों की परेड) आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों में देंगे पंच परिवर्तन का संदेश
स्व का बोध
पर्यावरण संरक्षण
सामाजिक समरसता
कुटुंब प्रबोधन
नागरिक कर्तव्य

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *