March 8, 2026

संत समाज में गुस्सा: रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा ऐलान

0
Hindu-Sant samaj

– बांग्लादेश में दीपू दास की क्रूर हत्या पर भड़के संत

बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपू चंद्र दास की बेरहमी से हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। दीपू को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच भारत के संतों में जमकर आक्रोश दिख रहा है। संत रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर जनता से अपील की।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें : VIDEO

 

जहां रामभद्राचार्य ने हिन्दुओं से मिलकर प्रतिकार करने की मांग की तो वहीं, छत्तीसगढ़ में मीडिया से बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं को सचेत करते हुए बड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर आप अपने भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति नहीं देखना चाहते, तो यही सही समय है। अभी नहीं तो कभी नहीं। अगर आज हिंदू एकजुट नहीं हुए, तो वह दिन दूर नहीं जब बांग्लादेश में जो हुआ, वह भारत और छत्तीसगढ़ के हर गली-मोहल्ले में देखने को मिलेगा। बांग्लादेश जैसी स्थिति हमारे देश में नहीं हो, इसके लिए हिंदुओं को एकजुट होना होगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *