March 8, 2026

अजित पवार की मौत पर ममता पर कंगना का तीखा हमला, बीजेपी ने भी जताई नाराजगी

0
27-31-1769671678


बारामती ।  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया। हादसे ने राजनीति और समाज में शोक की लहर फैला दी है। इसी बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है।

ममता ने हाल ही में एक वीडियो में कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है, लेकिन उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के नियंत्रण में जांच की मांग की और नेताओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए। ममता ने यह भी कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर सुना था कि पवार भाजपा छोड़ सकते थे, और इसके बाद यह हादसा हो गया, जो कई लोगों के लिए चिंता का विषय है।

इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कंगना ने कहा, “देश गहरी शोक की स्थिति में है। ऐसे समय में नीच बातें करना राजनीति का सबसे निचला स्तर है। ममता को संयम दिखाना चाहिए।”

बीजेपी के कई नेताओं ने भी ममता के बयान की आलोचना करते हुए इसे ओछी राजनीति करार दिया। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि शोक की इस घड़ी में हमें संवेदनशील और संयमित रवैया अपनाना चाहिए।

अजित पवार का हेलिकॉप्टर क्रैश बारामती में हुआ, जिसमें उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद थे। हादसे ने केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक स्तर पर भी शोक और सवाल दोनों पैदा कर दिए हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *