March 8, 2026

बड़े शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 1,190 अंक टूटा, 80,000 के नीचे

0
Share Market here
  • विदेशी सस्थागत निवेशको ने घरेलू बाजार में 11,756 करोड़ रुपये के शेयर बेचे
  • 1.50 लाख करोड़ रुपये घट गई निवेशकों की पूंजी


इन्फोसिस, रिलायंस व एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में भारी बिकवाली के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स 1,190.34 अंक (1.48 फीसदी) टूटकर 80,000 के नीचे 79,043.74 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई निफ्टो भी 360.75 अंक या 1.49 फीसदी गिरकर 23,914.15 पर बंद हुआ।

बाजार में भारी गिरावट के बावजूद सूचीबद्ध कंपनियों की पूंजी केवल 1.50 लाख करोड़ रुपये घटकर 442.98 लाख करोड़ रुपये रही। वहीं इससे पहले यह बुधवार को 444.48 लाख करोड़ रुपये रही थी। सेंसेक्स ने दिन में 80,447 का ऊपरी और 78,918 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 में से केवल एक शेयर एसबीआई मामूली बढ़त में रहा। 29 गिरावट में रहे।

गिरने वाले प्रमुख शेयरों में इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट, बजाज फाइनेंस और एचसीएल टेक रहे। कुल 4,049 शेयरों में कारोबार। 2,207 गिरावट में व 1,733 तेजी में रहे। 357 शेयर अपर सर्किट में और 217 लोअर सर्किट में रहे।

निफ्टी के 50 शेयरों में से केवल चार बढ़त में रहे व 46 गिरावट में रहे। निफ्टी ने 24,345 का ऊपरी और 23,873 का निचला स्तर बनाया। सेक्टोरल सूचकांक में सबसे अधिक बीएसई आईटी सूचकांक 2.26 फीसदी गिरा। तो वहीं टेक में 2.12 फीसदी की गिरावट रही। ऑटो 1.39 फीसदी और कंज्यूमर ड्यूरेबल 1.20 फीसदी गिरकर बंद हुए।

विश्लेषकों के मुताबिक, दरों की कटौती को लेकर नए सिरे से अनिश्चितता और देशों के बीच बढ़ते तनाव के कारण अमेरिकी बाजार में बिकवाली का असर घरेलू शेयर बाजार पर दिखा।

गिरावट के 4 प्रमुख कारण

: अमेरिका सहित वेश्विक बाजारों में कमजोरी
: रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर अनिश्चितता
: विदेशी निवेशकों की जमकर बिकवाली
: अमेरिकी ट्रेजरी ब्याज दर में उछाल

अदाणी को दिए कर्ज की समीक्षा कर रहे बैंक :

घूसखोरी के आरोपों के बाद एसबीआई सहित कुछ बैंक अदाणी समूह को दिए गए कर्ज के जोखिम की समीक्षा कर रहे हैं। बैंक यह जांच रहे हैं कि नए कर्ज देते समय ज्यादा जांच करने की जरूरत है या नहीं। इनमें बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक,आईडीबीआई बैंक, केनरा बैंक और आरबीएल जैसे बैंक भी शामिल हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *