November 6, 2026

जिस काम के लिए घरवाले लगाते हैं डांट उसी के मिलेंगे पैसे, कंपनी को चाहिए ऐसा कर्मचारी जो दिनभर देखे इंस्टाग्राम रील्स

0
untitled-1793944745

नई दिल्ली। अगर आप भी इंस्टाग्राम इस भर्ती की सबसे खास बात लोगों की जबरदस्त दिलचस्पी है। कंपनी के मुताबिक 11 हजार से ज्यादा लोग आवेदन फॉर्म मांग चुके हैं। 4 नवंबर को साझा किए गए भर्ती वीडियो को भी लाखों बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर लोग इसे सपनों की नौकरी बता रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि रील्स देखने की उनकी पुरानी आदत अब काम आ सकती है।

इस अनोखी नौकरी की पेशकश इंफ्लूइस यानी Influish नाम की कंपनी ने की है। कंपनी ने इस पद को Professional Doom Scroller नाम दिया है। कंपनी को ऐसे व्यक्ति की तलाश है जिसे सोशल मीडिया की अच्छी समझ हो और जो इंस्टाग्राम पर तेजी से बदलते ट्रेंड को पहचान सके। इस नौकरी में सिर्फ रील्स देखना ही काम नहीं होगा बल्कि यह समझना भी जरूरी होगा कि कौन-सा वीडियो वायरल हो रहा है और उसके पीछे क्या वजह है। कंपनी चाहती है कि चुना गया उम्मीदवार सोशल मीडिया पर लोगों की पसंद और बदलते कंटेंट ट्रेंड पर लगातार नजर रखे।

इस पद पर चयनित व्यक्ति को ऑफिस में बैठकर इंस्टाग्राम रील्स देखनी होंगी। उसे अलग-अलग तरह के वीडियो देखने के बाद यह पता लगाना होगा कि किस तरह का कंटेंट लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। कौन-सा ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और किस तरह के वीडियो पर यूजर्स ज्यादा प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके बाद उम्मीदवार को यह जानकारी कंपनी की टीम के साथ साझा करनी होगी। यानी यहां केवल फोन चलाने की आदत नहीं बल्कि कंटेंट की समझ और ट्रेंड को पहचानने की क्षमता भी जरूरी होगी।

कंपनी ने इस भर्ती के बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति को इंस्टाग्राम चलाना पसंद है और वह लगातार नए ट्रेंड देखता रहता है तो उसके इस शौक को काम में बदला जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद नौकरी को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। खास बात यह है कि कंपनी ने आवेदन करने का तरीका भी काफी आसान रखा है।

इच्छुक उम्मीदवार इंस्टाग्राम पर @gangsofstartup अकाउंट पर जाकर भर्ती से जुड़ा वीडियो देख सकते हैं। वीडियो के कमेंट में Hi लिखने पर उदयपुर में रहने वाले लोगों को डायरेक्ट मैसेज के जरिए आवेदन का लिंक भेजे जाने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा अकाउंट के बायो में मौजूद गूगल फॉर्म के जरिए भी आवेदन किया जा सकता है। फॉर्म में उम्मीदवार को अपना नाम फोन नंबर और पता भरना होगा। साथ ही यह बताना होगा कि वह फुल टाइम नौकरी करना चाहता है या इंटर्नशिप करना चाहता है। उम्मीदवारों से मौजूदा सैलरी और अपेक्षित सैलरी की जानकारी भी मांगी गई है। आवेदन के साथ रिज्यूमे अपलोड करना भी जरूरी है।

इस भर्ती की सबसे खास बात लोगों की जबरदस्त दिलचस्पी है। कंपनी के मुताबिक 11 हजार से ज्यादा लोग आवेदन फॉर्म मांग चुके हैं। 4 नवंबर को साझा किए गए भर्ती वीडियो को भी लाखों बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर लोग इसे सपनों की नौकरी बता रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि रील्स देखने की उनकी पुरानी आदत अब काम आ सकती है।

दरअसल Doom Scrolling उस आदत को कहा जाता है जिसमें व्यक्ति लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो और खबरें स्क्रॉल करता रहता है और उसे समय बीतने का एहसास तक नहीं होता। हालांकि इस नौकरी में कंपनी को केवल घंटों फोन देखने वाला व्यक्ति नहीं चाहिए बल्कि ऐसा उम्मीदवार चाहिए जो सोशल मीडिया की हलचल को समझ सके और वायरल कंटेंट के पीछे छिपे ट्रेंड को पहचान सके। इस तरह रील्स देखने का शौक अब डिजिटल मार्केटिंग और कंटेंट इंडस्ट्री में करियर का नया रास्ता बनता नजर आ रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *