भारत ने यूएनआरडब्ल्यूए के कार्यकाल को बढ़ाने के लिए वोट का किया समर्थन

न्यूयार्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अगले तीन वर्षों के लिए फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के कार्यकाल को बढ़ाने के पक्ष में वोट किया। फलस्तीनी शरणार्थियों को सहायता शीर्षक वाले प्रस्ताव को 151 मत मिले, जबकि 10 देशों ने इसका विरोध किया और 14 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया।
यूएनआरडब्ल्यूए के महानिरीक्षक फिलिप लाजारिनी ने परिणाम का स्वागत करते हुए कहा कि वह इस भारी मतदान का स्वागत करते हैं। यह फलस्तीनी शरणार्थियों के साथ दुनिया भर के लोगों की व्यापक एकजुटता को दर्शाता है। यह मानव विकास संबंधी जरूरतों का समर्थन करने की अंतरराष्ट्रीय समुदाय की जिम्मेदारी की भी स्वीकृति है।
एजेंसी के अनुसार, यूएनआरडब्ल्यूए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, राहत और सामाजिक सेवाओं, सुरक्षा, शिविरों के बुनियादी ढांचे और सुधार और आपातकालीन सहायता जैसी गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के माध्यम से शरणार्थियों को मानव विकास में अपनी पूरी क्षमता हासिल करने में मदद करता है। हालांकि, इजरायल ने इस संगठन पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया है कि यह हमास के सैन्य निर्माण में सहायक रहा है।
