October 24, 2026

यूपी में 15 IAS अफसरों के तबादले: जौनपुर-मऊ के CDO बदले, पंचायती राज से मेडिकल सप्लाई तक नई जिम्मेदारियां

0
3e241f84-48ac-4dd0-9d7f-45a06ffd7497-1791027273

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। तबादला सूची में जौनपुर और मऊ के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खांडिया का तबादला कर उन्हें मऊ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं मऊ के CDO विवेक कुमार श्रीवास्तव को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नरेंद्र बहादुर सिंह होंगे जौनपुर के नए CDO

जौनपुर में अब नरेंद्र बहादुर सिंह मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वह लखीमपुर खीरी में अपर जलाधिकारी (वित्त/राजस्व) के पद पर तैनात थे। शासन के इस फेरबदल के बाद जौनपुर और मऊ, दोनों जिलों के विकास प्रशासन में नए अधिकारियों की तैनाती हो गई है।

पंचायती राज से चिकित्सा शिक्षा तक बदलाव

तबादला सूची में कई अन्य विभागों के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अमित कुमार सिंह को निदेशक, पंचायती राज के पद से हटाकर प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ बनाया गया है। वहीं प्रकाश बिंदु को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ के पद से स्थानांतरित कर सचिव, चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में डॉ. उज्ज्वल कुमार को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है।

वहीं जे. रिभा को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म के पद से स्थानांतरित कर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल में पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, भूतत्व एवं खनिकर्म, मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन समेत कई विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *