March 10, 2026

By-elections: केदारनाथ उपचुनाव में BJP-कांग्रेस की खास रणनीति, जीत के लिए है ये फॉर्मूला

0
inc-bjp

नई दिल्‍ली । केदारनाथ उपुचनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन के लिए मंथन करना शुरू कर दी है। दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहीं हैं। केदारनाथ उपचुनाव की घोषणा के तीन दिन बाद आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी की ढूंढ-खोज शुरू कर दी है। मुख्य पर्यवेक्षक गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पर्यवेक्षक उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक वीरेंद्र जाति और लखपत बुटोला देहरादून से रवाना हो गए। शुक्रवार देर शाम तक चारों नेता श्रीनगर पहुंचे।

जारी कार्यक्रम में तीन पर्यवेक्षकों के ही नाम शामिल

शनिवार को चारों नेता अगस्त्यमुनि में कार्यकर्ताओं के साथ पहले खुली बैठक और इसके बाद वन-टू-वन चर्चा कर संभावित प्रत्याशी के नामों की चर्चा करेंगे। पर्यवेक्षक रविवार भी क्षेत्र में रहेंगे। नेताओं से रायशुमारी के बाद रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पर्यवेक्षकों के केदारनाथ उपचुनाव भ्रमण कार्यक्रम में मुख्य पर्यवेक्षक गणेश गोदियाल का नाम ही गायब था। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन की ओर से जारी कार्यक्रम में तीन पर्यवेक्षकों के ही नाम शामिल थे।

केंद्रीय मंत्रियों को भी प्रचार में उतारने की तैयारी में भाजपा

केदारनाथ में प्रचार को धार देने के लिए भाजपा केंद्रीय मंत्रियों को भी उतार सकती है। जल्द पार्टी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने वाली है। इससे पहले पांच कैबिनेट मंत्रियों को केदारनाथ के विभिन्न सांगठनिक मंडलों की जिम्मेदारी दी जा चुकी है।

केदारनाथ उपचुनाव के लिए अभी भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, लेकिन दोनों दलों की सांगठनिक स्तर पर गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के बड़े नेताओं के साथ ही कुछ केंद्रीय मंत्रियों को भी केदारनाथ में चुनाव प्रचार के लिए बुलाया जा सकता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इसके साथ स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी जाएगी।

ऐश्वर्या ने भाजपा के कई नेताओं संग की मंत्रणा

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रही ऐश्वर्या रावत ने दावा किया है कि चुनाव को लेकर उनकी पार्टी नेताओं और दावेदारों से साथ बातचीत हुई है। टिकट मिलने की सूरत में सभी ने उन्हें समर्थन की बात कही है। उन्हें हाईकमान से आस है। पूर्व विधायक स्व. शैलारानी के निधन के बाद उनकी बेटी ऐश्वर्या रावत केदारनाथ सीट पर दावेदारी कर रही हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *