March 8, 2026

अगले 24 घंटे के अंदर ‘भारी बारिश’ की चेतावनी, इन जिलों में IMD का अलर्ट

0
Heavy rain

Weather: पड़ोसी राज्यों से भले ही मानसून की विदाई शुरू हो गई हो लेकिन मध्यप्रदेश से अभी मानसून की विदाई की संभावना कम है। इस बार भी अक्टूबर में ही मानसून की विदाई की उम्मीद है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय एमपी में लो प्रेशर एरिया, साइक्लोनिक सकुर्लेशन और एक ट्रफ की एक्टिविटी है। इनका असर आज प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के 3 जिलों में देखने को मिल सकता है। साथ ही कई जिलों में हल्की बारिश(Heavy Rain) भी हो सकती है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
सम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 सितंबर को एमपी के 3 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। इनमें सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल है। यहां अगले 24 घंटे में ढाई इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। वहीं प्रदेश के बाकि जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के आखिरी दिनों में भी तेज बारिश होगी।

25 सितंबर के बाद बन सकता है सिस्टम
मौसम(MP Weather) विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि फिलहाल कोई बड़ा सिस्टम नहीं है। इसलिए ज्यादा तेज बारिश की संभावना नहीं है। मौसम इसी तरह बना रहेगा लेकिन 25 के बाद एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी की ओर बन रहा है। इसके कारण दक्षिणी हिस्से से लेकर मध्यक्षेत्र तक इसका थोड़ा असर रह सकता है। इसके चलते तेज बारिश की स्थिति 27-28 के आसपास बन सकती है।

राजधानी में बढ़ा तापमान
राजधानी भोपाल में बारिश थमने के बाद तीखी धूप खिल रही है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते गर्मी और उमस बेहाल करने लगी है। मंगलवार को पूरे दिन लोग गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए। अधिकतम तापमान भी 34 डिग्री पर पहुंच गया, जो 63 दिनों बाद 34 डिग्री पर पहुंचा। इसके पहले 22 जुलाई की अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम का मिजाज: दो-तीन दिन ऐसे ही रहेगा
राजधानी में पिछले दो दिनों से धूप खिल रही है। इसके कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और धूप, उमस के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को भी सुबह से ही तीखी धूप रही। ऐसे में तापमान में फिर एक डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी एक दो दिन मौसम इसी तरह रहेगा। इसके बाद बादल, बौछारों की संभावना है। ऐसे में मानसून की विदाई इस बार भी अक्टूबर में ही होने के आसार है।

Uttarakhand: अब सप्ताह भर तक बारिश के आसार नहीं
देवभूमि उत्तराखंड में अब सप्ताह भर बारिश की संभावना नहीं है। जबकि मौसम संतुलित होने से लोगों को सुबह शाम हल्की ठंड और दिन में तेज धूप का अहसास होगा। मौसम के जानकारों के अनुसार केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान जहां 34-35 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इस दौरान हवाएं दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पूर्व-दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम-पश्चिम और पश्चिम-दक्षिण -पश्चिम दिशा से दो से छह किमी. प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है। आईएमडी की ओर से भी पूर्वानुमान में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, अत: कृषि गतिविधियां निर्धारित समय पर की जानी चाहिए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *