September 13, 2026

चौथै वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

0
pm modi

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो (री-इनवेस्ट) का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 60 साल के बाद भारत की जनता ने किसी सरकार को तीसरा कार्यकाल दिया है। हमारी सरकार को दिया गया तीसरा कार्यकाल भारत की महान आकांक्षाओं को दर्शाता है। आज युवाओं और महिलाओं सहित 140 करोड़ भारतीयों को विश्वास है कि पिछले 10 वर्षों में जो आकांक्षाएं अलग रखी गई थीं, वे इस तीसरे कार्यकाल में नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगी। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी भी मौजूद रहे।

चौथै वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन में शामिल होने के लिए कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी गुजरात के गांधीनगर पहुंचे हैं। इनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी मुलाकात की। गांधीनगर में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है। पीएम मोदी के गुजरात मॉडल ने विभिन्न क्षेत्रों, खासकर ऊर्जा क्षेत्र में विकास सुनिश्चित किया है, इसके तहत गुजरात में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के प्रयास में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल विद्युत ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के ‘मैं 2 दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं’ वाले बयान पर उन्होंने कहा, यह एक ड्रामा है और अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट की ओर से उन पर लगाए गए प्रतिबंधों से अवगत हैं। वह जनता के बीच जाना चाहते हैं लेकिन वह एक हारी हुई लड़ाई की ओर बढ़ रहे हैं। जनता सब जानती है। चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो (री-इन्वेस्ट) में जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क और नॉर्वे भागीदार देशों के रूप में भाग ले रहे हैं। गुजरात मेजबान राज्य है और आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश भागीदार राज्यों के रूप में भाग ले रहे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *