March 8, 2026

भारत से आइफोन का निर्यात 10 अरब डॉलर के पार निकला

0
i-phone export

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही यानी अप्रेल से सितंबर के बीच आइफोन निर्यात का रेकॉर्ड बना दिया। एपल ने रेकॉर्ड 10 अरब डॉलर यानी 88,000 करोड़ रुपए से अधिक के आइफोन एक्सपोर्ट किया। यह पिछले साल से 75त्न ज्यादा है। आमतौर पर सितंबर महीना आइफोन उत्पादन के लिहाज से थोड़ा धीमा रहता है, क्योंकि इसी समय नए मॉडल लॉन्च होते हैं। लेकिन इस बार हालात उलटे रहे। सितंबर में भारत से 1.25 अरब डॉलर के आइफोन विदेश भेजे गए, जो पिछले साल की तुलना में 155त्न अधिक है। 2025-26 के पहले छह महीनों में उसके कुल उत्पादन का करीब 80त्न हिस्सा निर्यात किया गया। पिछले कुछ वर्षों में एपल ने भारत को आइफोन निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया है। पहले भारत में बने आइफोन मॉडल को कुछ महीनों बाद विदेश भेजा जाता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है।

इस साल से भारत में बने आईफोन 17 के सभी मॉडल को लॉन्च के तुरंत बाद ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेजा जा रहा है। देश में फिलहाल 5 फैक्ट्रियां आइफोन बना रही हैं और इनके साथ करीब 45 सप्लायर कंपनियां जुड़ी हुई हैं। इनमेें 3.5 लाख लोगों को रोजगार मिला है, जिनमें करीब 1.2 लाख सीधी नौकरियां शामिल हैं। भारत ने अमरीका को 8.43 अरब डॉलर के स्मार्टफोन भेजे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *