राहु का नक्षत्र परिवर्तन: 2 अगस्त तक 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, 2 राशियों को बरतनी होगी सावधानी
नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष में राहु को रहस्यमयी, अप्रत्याशित और अचानक परिणाम देने वाला ग्रह माना जाता है। 31 मई 2026 को राहु ने अपनी चाल बदलते हुए शतभिषा नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश कर लिया है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार राहु 2 अगस्त 2026 तक इसी चरण में रहेंगे। चूंकि शतभिषा नक्षत्र का स्वामी स्वयं राहु है, इसलिए यह गोचर विशेष प्रभावशाली माना जा रहा है।
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार राहु का यह परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। हालांकि कुछ राशियों के लिए यह समय आर्थिक उन्नति, करियर ग्रोथ और नए अवसर लेकर आ सकता है, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
इन 3 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ
राहु का यह परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम दे सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे और पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। आय के नए स्रोत खुलने की संभावना है, वहीं लंबे समय से अटका धन वापस मिल सकता है। व्यापार में नए समझौते लाभकारी साबित हो सकते हैं। परिवार में चल रहे मतभेद भी धीरे-धीरे समाप्त होने के संकेत हैं।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति, पुराने निवेश या किसी अप्रत्याशित स्रोत से आर्थिक फायदा हो सकता है। रियल एस्टेट, सोना-चांदी और डिजिटल फाइनेंस से जुड़े कारोबारियों के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है। व्यापार विस्तार की योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। स्वास्थ्य और मानसिक तनाव से भी राहत मिलने की संभावना है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए विदेशी अवसरों के द्वार खुल सकते हैं। विदेश में नौकरी, शिक्षा या व्यापार से जुड़े प्रयास सफल होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। करियर और निवेश से जुड़े फैसलों में सफलता मिलने के संकेत हैं।
इन 2 राशियों को रहना होगा सतर्क
मेष राश
मेष राशि वालों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है। जोखिम वाले निवेश, सट्टा या कर्ज लेने जैसे फैसलों से बचना बेहतर रहेगा।
सिंह राश
सिंह राशि के जातकों को व्यवसाय और नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी और कार्यस्थल पर गलतफहमियां बढ़ने से आर्थिक नुकसान की आशंका है। वित्तीय मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचने की सलाह दी गई है।
राहु के अशुभ प्रभाव को कम करने के उपाय
– नियमित रूप से या बुधवार और शनिवार को काले कुत्ते को सरसों के तेल लगी रोटी खिलाएं।
– भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें।
– प्रतिदिन ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
– शिव चालीसा का पाठ लाभकारी माना जाता है।
– पक्षियों को सात प्रकार के अनाज (सप्तधान्य) खिलाना शुभ फलदायी हो सकता है।
