वक्री शनि के साथ नए सप्ताह की शुरुआत, धनु समेत 5 राशियों को खर्चों पर रखना होगा नियंत्रण
सप्ताह की शुरुआत में मंगल वृषभ, बुध मिथुन, सूर्य और गुरु कर्क, शुक्र व केतु सिंह, चंद्रमा धनु तथा राहु कुंभ राशि में विराजमान हैं, जबकि वक्री शनि मीन राशि में रहेंगे। ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार, कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह तरक्की के अवसर लेकर आएगा, जबकि कुछ को खर्चों और निर्णयों में विशेष सतर्कता बरतनी होगी।
मेष
कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में धैर्य से फैसले लें। फिलहाल नई संपत्ति खरीदने का विचार टालना बेहतर रहेगा। मंगलवार और गुरुवार महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए अनुकूल हैं। क्रोध से बचें।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ
परिवार और रिश्तों को समय देने का सप्ताह है। नौकरी बदलने का फैसला फिलहाल टालें। व्यापार में स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, लेकिन अधूरे काम छोड़ने से बचें। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और लंबी यात्रा से बचना लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ दिन: गुरुवार, शुक्रवार
उपाय: दुर्गा चालीसा का नियमित पाठ करें।
मिथुन
करियर में नए अवसर मिलने के संकेत हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आय बढ़ने की संभावना है, लेकिन फिजूल खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ दिन: बुधवार
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
कर्क
करियर से जुड़े बड़े फैसले लेने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में मेहनत बढ़ानी होगी और व्यापारियों को खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। यात्रा लाभदायक हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार
उपाय: शिव परिवार का पूजन एवं जलाभिषेक करें।
सिंह
इस सप्ताह आर्थिक अनुशासन बेहद जरूरी रहेगा। करियर से जुड़े निर्णय जल्दबाजी में न लें और वरिष्ठों से विवाद से बचें। व्यापार में सोच-समझकर आगे बढ़ें। परिवार की भावनाओं का सम्मान करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कन्या
करियर और व्यापार दोनों में सकारात्मक अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के समाधान की संभावना है। हालांकि संपत्ति से जुड़े बड़े निर्णय फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार
उपाय: शिव परिवार का जलाभिषेक करें।
तुला
मानसिक शांति बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी बदलने का विचार टालें। व्यापार में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। यात्रा लाभदायक होगी, लेकिन वाणी पर संयम रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ दिन: शुक्रवार
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक
सप्ताह के शुरुआती दिनों में चुनौतियां रहेंगी, लेकिन बाद में परिस्थितियां बेहतर होंगी। व्यापार में बड़ा निवेश करने से बचें। बजट के अनुसार खर्च करें और गुस्से पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
धनु
मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा तथा पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। अहंकार और आलस्य से दूरी बनाए रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ दिन: गुरुवार
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा और आरती करें।
मकर
सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। नौकरी में जल्दबाजी से बचें और साझेदारी में नया कारोबार शुरू न करें। व्यापार सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ दिन: गुरुवार, शुक्रवार
उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें।
कुंभ
आर्थिक दृष्टि से सप्ताह लाभदायक रह सकता है। अचानक धन लाभ के योग हैं। करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ दिन: शुक्रवार
उपाय: शिव परिवार की पूजा करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
मीन
करियर और आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। वाणी पर संयम रखें तथा लंबी यात्रा से बचें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
