July 18, 2026

2 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे मंगल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्‍मत

0
photo4-1-1784347739

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल 2 अगस्त को रात 10:59 बजे मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मंगल 18 सितंबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। मंगल को साहस, ऊर्जा, पराक्रम और भूमि का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिषविदों के मुताबिक इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मिथुन, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए यह अवधि विशेष रूप से शुभ मानी जा रही है। इस दौरान करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मिथुन राशि
मंगल का आपकी राशि में प्रवेश आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को नई मजबूती दे सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को नए ग्राहकों से लाभ मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता की सराहना हो सकती है, साथ ही नई जिम्मेदारियां या प्रोजेक्ट मिलने की संभावना भी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और अचानक धन लाभ के अवसर भी बन सकते हैं। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक संतोष बना रहेगा। लंबे समय से अटके मामलों में प्रगति होने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का साहस बढ़ सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर करियर के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापार विस्तार के नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास चुनौतियों का सामना करने में मदद करेंगे। यदि घर, जमीन या वाहन खरीदने की योजना लंबे समय से बनी हुई है तो यह समय अनुकूल रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने के साथ पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के भी संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और निवेश से लाभ मिलने की संभावना बनी रहेगी।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी तथा आय के नए स्रोत बनने के योग हैं। लाभदायक यात्राओं के संकेत भी मिल रहे हैं। किसी प्रतिष्ठित संस्था या बड़ी कंपनी से आकर्षक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा और घर का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा।

(नोट: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य सूचना देना है।)

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *