July 18, 2026

18 जुलाई 2026 आज का राशिफल: चंद्रमा-केतु की युति से कई राशियों पर असर, कारोबार, नौकरी, धन और परिवार को लेकर पढ़ें अपना भविष्यफल

0
44-1784292428
नई दिल्ली । शनिवार, 18 जुलाई 2026 का आज दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखने वाला माना जा रहा है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर चंद्रमा और केतु की युति के कारण ग्रहण दोष का प्रभाव रहेगा, जिसका असर विभिन्न राशियों के जातकों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। हालांकि दिनभर कई शुभ योग भी सक्रिय रहेंगे, जिनसे कुछ राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दिन वाशि योग, आनंदादि योग, सुनफा योग और वरियान योग का प्रभाव रहेगा, जबकि मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों को भद्र योग का विशेष लाभ मिल सकता है।

मेष, मिथुन, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के लिए शनिवार अपेक्षाकृत अनुकूल रहने के संकेत हैं। इन राशियों के लोगों को नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से रुके कार्यों में प्रगति होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा और नए संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी, निवेश और करियर से जुड़े मामलों में भी सोच-समझकर लिए गए निर्णय लाभ पहुंचा सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और कई महत्वपूर्ण योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं।

कर्क और सिंह राशि के जातकों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। कर्क राशि वालों को धन प्रबंधन और कार्यस्थल पर प्रशंसा मिल सकती है, जबकि सिंह राशि के लोगों को व्यापार में नई रणनीति अपनाने से फायदा होगा। हालांकि जल्दबाजी में निवेश करने या किसी विवाद में पड़ने से बचने की सलाह दी गई है। पारिवारिक सहयोग मिलने से कई उलझे हुए मामलों का समाधान निकल सकता है।

वृषभ, कन्या और मकर राशि के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है। ग्रहण दोष के प्रभाव के कारण आर्थिक लेन-देन, पारिवारिक विवाद, कार्यस्थल की चुनौतियां और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं। इन राशियों के जातकों को किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी से बचने, अनावश्यक बहस न करने और नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। सरकारी कार्यों और दस्तावेजों से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सतर्कता रखने की आवश्यकता रहेगी।

तुला और मीन राशि वालों को आर्थिक मामलों में संयम रखने की सलाह दी गई है। बड़े निवेश, उधार या अनावश्यक खर्च से बचना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर योजनाबद्ध तरीके से काम करने से लाभ मिलेगा। पारिवारिक मामलों में भी धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा। वहीं नए नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है, लेकिन हर निर्णय सोच-समझकर लेना होगा।

शनिवार के पंचांग के अनुसार पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शाम तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ होगा। चंद्रमा देर रात तक सिंह राशि में रहेंगे और इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:15 से 1:30 बजे तक रहेगा, जबकि लाभ-अमृत चौघड़िया दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक शुभ माना गया है। सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस अवधि में शुभ कार्य और महत्वपूर्ण लेन-देन से बचने की सलाह दी गई है। पूर्व दिशा की यात्रा को इस दिन शुभ माना गया है।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के निर्णय, मनोबल और परिस्थितियों को प्रभावित कर सकती है, लेकिन सफलता का आधार विवेक, परिश्रम और सकारात्मक सोच ही रहती है। ऐसे में शनिवार को ग्रहों के संकेतों को ध्यान में रखते हुए संतुलित व्यवहार और सोच-समझकर लिए गए निर्णय दिन को अधिक सफल बना सकते हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *