August 23, 2026

अगस्त का आखिरी सप्ताह रहेगा बेहद खास, सूर्य-बुध-केतु का संयोग इन 5 राशियों की खोलेगा किस्मत

0
untitled-1787468660

नई दिल्ली। अगस्त का आखिरी सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए नई उम्मीद और बड़े बदलाव लेकर आ सकता है. इस दौरान ग्रहों की स्थिति कई जातकों के लिए करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम देने वाली मानी जा रही है. खासतौर पर 5 राशियों को अटके हुए कामों में गति मिलने और धन से जुड़े मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं.

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 24 से 30 अगस्त के बीच सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में रहेंगे. मंगल मिथुन, शुक्र कन्या, गुरु कर्क और शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे. वहीं राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित रहेंगे. ग्रहों की इस स्थिति का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है.

इस सप्ताह सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का प्रभाव बनेगा. ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, कारोबार और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है, जबकि सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और मान-सम्मान से जुड़ा ग्रह है. ऐसे में कुछ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है सप्ताह के दौरान लिए गए महत्वपूर्ण फैसले भविष्य में लाभ का आधार बन सकते हैं. हालांकि जल्दबाजी में निवेश या कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कारोबार के लिहाज से सप्ताह अनुकूल रह सकता है. व्यापार में नई डील या किसी पुराने संपर्क से फायदा मिलने की संभावना है. साझेदारी से जुड़े मामलों में भी लाभ हो सकता है, लेकिन दस्तावेजों को ध्यान से पढ़कर ही कोई निर्णय लें. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. पैतृक संपत्ति या पूर्वजों से जुड़े किसी मामले में भी सकारात्मक खबर मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे भविष्य में तरक्की के रास्ते खुलेंगे.

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सप्ताह आर्थिक रूप से मजबूत रहने के संकेत दे रहा है. प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़ा पुराना निवेश फायदा दे सकता है. लंबे समय से किसी आर्थिक योजना पर काम कर रहे हैं तो उसमें प्रगति देखने को मिल सकती है.परिवार में किसी सदस्य से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. हालांकि किसी भी बड़े निवेश में कागजी प्रक्रिया और नियमों की अच्छी तरह जांच करना जरूरी होगा.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रुके हुए कामों को पूरा करने वाला साबित हो सकता है. लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट या कार्यों में अचानक गति आ सकती है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबारियों को नए अवसर हाथ लग सकते हैं. काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. यह यात्रा भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और काम के बीच पर्याप्त आराम लें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में शुभ संकेत मिल सकते हैं. आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं. कारोबार कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है या नया ग्राहक जुड़ सकता है.नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिलेगा. किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे . किसी महत्वपूर्ण फैसले में अपनों का सहयोग मिल सकता है.

ग्रहों की स्थिति क्यों है खास?
24 से 30 अगस्त का सप्ताह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दौरान कई ग्रह अलग-अलग राशियों में अपनी स्थिति बनाए रखेंगे. वहीं 28 अगस्त को आंशिक चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना भी होगी, जिसका उल्लेख इस सप्ताह के ज्योतिषीय विश्लेषणों में प्रमुखता से किया जा रहा है. कुल मिलाकर यह सप्ताह इन पांच राशियों के लिए अवसरों को पहचानने, पुराने काम पूरे करने और भविष्य की मजबूत योजना बनाने का समय हो सकता है.

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *