Guru Gochar: देवगुरु बृहस्पति का गोचर बनाएगा इन राशियों की दिवाली खास
-
नई नौकरी और प्रमोशन का योग!

Guru Ka Gochar Kark Rashi Me: हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का बहुत ही खास महत्व माना गया है। इस शास्त्र के माध्यम से ही ग्रह-नक्षत्रों की चाल का अध्ययन किया जाता है और इसी से यह अनुमान लगाया जाता है कि आने वाले दिन हमारे लिए कैसे रहेंगे। शुभ या अशुभ। ग्रहों के परिवर्तन यानी गोचर का असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है। इसी क्रम में दीवाली से ठीक पहले गुरु ग्रह (बृहस्पति) एक बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं, जो कई राशियों की किस्मत बदल सकता है।
गुरु ग्रह 19 अक्टूबर 2025 को अपनी स्थिति बदलते हुए कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह गोचर दीवाली से ठीक एक दिन पहले होगा, इसलिए इसका प्रभाव न सिर्फ धार्मिक रूप से बल्कि जीवन के हर क्षेत्र करियर, स्वास्थ्य, और रिश्तों पर भी देखने को मिलेगा। इस गोचर से जहां कुछ राशियों को सावधानी रखनी होगी, वहीं तीन राशियों कर्क, कन्या और वृश्चिक को बेहद शुभ फल मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के जीवन में क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर नई शुरुआत लेकर आएगा। खासकर जो लोग बिजनेस में हैं, उनके लिए यह समय नए अवसरों और क्रिएटिव आइडिया से भरा रहेगा। नई योजनाएं लाभदायक साबित होंगी। नौकरीपेशा लोगों के करियर में भी प्रगति के संकेत हैं। प्रमोशन या बेहतर अवसर मिल सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी खास व्यक्ति से सोशल मीडिया या यात्रा के दौरान मुलाकात हो सकती है, जिससे नया रिश्ता शुरू होने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर कर्क राशि वालों के लिए यह समय उत्साह और प्रगति से भरा रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गुरु का कर्क में प्रवेश धार्मिक और मानसिक शांति लेकर आएगा। इस दौरान आपका मन भक्ति और अध्यात्म की ओर आकर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ यात्रा या पवित्र स्थल पर जाने के योग बनेंगे। जो लोग लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं या तनाव से जूझ रहे हैं, उन्हें अब राहत मिलेगी। संतान की इच्छा रखने वाले दंपति को कोई खुशखबरी मिल सकती है। राहु-केतु की स्थिति आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करेगी, जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का यह गोचर सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आएगा। परिवार में शांति और प्रेम बढ़ेगा, पुराने मतभेद खत्म होंगे। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। यात्रा से लाभ होगा और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। भाग्य का साथ मिलने से पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे और अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर यह गोचर वृश्चिक राशि के लिए भाग्यवृद्धि का संकेत है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए गुरु गोचर शुभ रहने वाला है। आपको इस अवधि में अलग-अलग स्रोतों से धन लाभ होगा। आप अपने धन का संचय करने में सफल रहेंगे और आप दीर्घकालिक निवेश कर सकते हैं। आपको संपत्ति का सुख प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। आपको उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। आपको पद और प्रतिष्ठा का लाभ भी इस अवधि में मिल सकता है।
