March 9, 2026

Jharkhand: हेमंत सोरेन के खिलाफ जिताऊ उम्‍मीदवार की तलाश, कल्पना को भी घेरने की तैयारी में BJP

0
hemant soren

रांची । झारखंड में भाजपा तकरीबन आधा दर्जन सीटों पर उम्मीदवारी को लेकर अंतिम माथापच्ची में लगी है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति में हुई बैठक के दौरान चयनित नामों में आंशिक परिवर्तन होना है। चर्चा है कि हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारे जाएंगे। हेमंत सोरेन के खिलाफ एक बार फिर उस नेता को उतारा जा सकता है जो उन्हें 10 साल पहले हरा चुके हैं। भाजपा चाहती है कि हेमंत और कल्पना सोरेन को अपनी सीट पर अधिक ध्यान देने को मजबूर किया जाए।

अंतिम रूप से प्रत्याशियों के नाम पर विचार किया जा चुका

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि अंतिम रूप से प्रत्याशियों के नाम पर विचार किया जा चुका है। शनिवार या रविवार तक पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। वहीं, पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांके से प्रत्याशी चयन को सुलझा लिया गया है। यहां केंद्रीय चुनाव समिति ने कमलेश राम का नाम तय किया था। लेकिन, पार्टी ने अब एक पूर्व विधायक को ही यहां मौका देने का फैसला लिया है। हटिया और रांची सीट पर माथापच्ची जारी है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को आलाकमान के फैसले से रांची विधायक सीपी सिंह को अवगत कराया गया है।

हेमंत और कल्पना के खिलाफ कौन?

सूत्रों के अनुसार पार्टी द्वारा गांडेय की हाइप्रोफाइल सीट पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नाम पर भी मंथन चल रहा है। इस सीट से झामुमो की कल्पना सोरेन विधायक हैं। इस सीट से ही भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रवींद्र राय के नाम पर भी विचार कर रही है। वहीं, बरहेट से भाजपा पूर्व मंत्री लुईस मरांडी को सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव में उतार सकती है। लुईस ने साल 2014 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन को दुमका में मात दी थी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *