Uttarakhnad Politics: कांग्रेस बुधवार से शुरू करेगी भूमि बचाओ अभियान
-
विधानसभा वार वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई कमान
उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से चार नवंबर से विधानसभा वार भूमि बचाओ अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी की जिम्मेदारी साैंपी गई। प्रदेश महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि नैनीताल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व सीडब्लूसी सदस्य गुरदीप सप्पल को जिलाध्यक्ष को प्रभारी नामित किया गया।
इसके अलावा अल्मोड़ा में विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, रानीखेत में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, हल्द्वानी में विधायक तिलक राज बेहड़, सुमित हृदयेश, भीमताल में विधायक भुवन कापड़ी, आदेश चौहान, देहरादून व ऋषिकेश में पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, जिलाध्यक्ष, विकासनगर में प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, मसूरी में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, टिहरी में विधायक विक्रम सिंह नेगी व लखपत बुटोला, हरिद्वार में पूर्व सीएम हरीश रावत, विधायक ममता राकेश, अनुपमा रावत, रवि बहादुर, रानीपुर में विधायक फुरकान अहमद, विरेंद्र जाती को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
Congress to Launch Bhoomi Bachao Abhiyan Across Uttarakhand from November 4
