March 10, 2026

वनाग्नि को रोकने के प्रयासों की सीएम धामी ने की समीक्षा

0
2024-04-2702
  • वनाधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक
  • अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी में कुमाऊ मण्डल के अधिकारियों से वनाग्नि रोकने के प्रयासों की सीएम धामी ने समीक्षा की। इसके साथ ही वनाग्नि को रोकने के लिये अधिकारियों को कडे निर्देश भी दिये। सीएम धामी ने कहा कि अधिकारियों को हर समय सर्तक रहना होगा जिससे वनाग्नि को पूरी तरह से नियंत्रित किया जाये।

उन्होंने वनाधिकारियों के अवकाश पर रोक लगाने के साथ ही वनाग्नि पर पूरी तरह नियन्त्रण पाये जाने तक अधिकारियों को बैठक के लिए देहरादून न बुलाये जाने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। सीएम धामी ने शनिवार को वन प्रशिक्षण अकादमी सभागार में वनाग्नि को रोकने के लिये किये जा रहे प्रयासों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने वनाग्नि को रोकने के लिये अधिकारियों को हर समय सतर्क रहने के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिये कि जब तक वनों में लगी आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो जाती है तब तक वनाधिकारियों के अवकाश पर भी रोक लगायी जाय। केवल गम्भीर बीमारी के मामलों में ही छूट दी जाय।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये कि वनाधिकारी हर समय वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों में रहकर इसे नियंत्रित करने का प्रयास करें। इस कार्य में लगे अधिकारियों को अनावश्यक रूप से बैठक में भाग लेने के लिए देहरादून न बुलाये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये है। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए वन विभाग के अलावा अन्य विभाग भी अलर्ट मोड पर रहें।

वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए सूचना तंत्र और मजबूत किया जाए। क्विक रिस्पांस टाईम कम से कम किया जाए। वनाग्नि पर प्रभावी रोकथाम के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों का सहयोग भी लिया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें सेना का भी सहयोग लिया जा रहा है। जो भी लोग वनों में आग लगाये जाने के दोषी पाये जायेंगे उनके विरूद्ध कार्यवाही भी की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में लीसा डिपो के आस पास वनाग्नि को नियंत्रण में रखने के लिए फायर ब्रिगेड को भी एक्टिव करने को कहा जिससे लीसा डिपो या अन्य संस्थानों को कोई नुकसान न हो। उन्होनें कहा कि हम सभी के प्रयासों से वनाग्नि की घटनाएं नियंत्रित हो रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बढते तापमान के दृष्टिगत पेयजल की कमी को दूर करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य, आयुक्त कुमांऊ दीपक रावत, जिलाधिकारी वन्दना के साथ ही वन एवं पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी एवं अन्य जन प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *