March 9, 2026

Reasi Encounter: रियासी में Lashkar-e-Taiba आतंकियों से मुठभेड़ शुरू

0
Love you RR
  • तीन आतंकियों को RR और JKP ने घेरा

Reasi Encounter: जम्मू कश्मीर के रियासी क्षेत्र आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है। चसना क्षेत्र में चल रही इस मुठभेड़ LeT (Lashkar-e-Taiba / लश्कर-ए-तैयबा) के दो से तीन आतंकी घिरे बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही एक आतंकी मुठभेड़ में घायल भी हो गया है।

RR (राष्ट्रीय रायफल्स) और JKP (जम्मू और कश्मीर पुलिस) ने फिलहाल पूरे इलाके को घेर रखा है और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। गौरतलब है कि 13 सितंबर को भारतीय सेना के जवानों के साथ हुई कठुआ मुठभेड़ में दो आ​तंकियों को मार गिराया गया था। राइजिंग स्टार कोर के जवानों के भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। विधानसभा चुनाव से पहले सुरनकोट में आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स के एक मददगार को गिरफ्तार किया था।

विस्फोटक: क्रिकेट के बाल में… 
सुरनकोट में आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स का मददगार मोहम्मद शब्बीर बहुत ही खतरनाक आपरेटर निकला। शब्बीर ने विस्फोटक को आतंकियों तक पहुंचाने के लिए क्रिकेट की बाल का इस्तेमाल कर रहा था। इसके अंदर 100 ग्राम तक का विस्फोटक भरतकर आतंकियों को पहुंचा रहा था। इतना ही नहीं वह सीमा पर बैठे एक आतंकी हैंडलर अजीम खान उर्फ मुदीर के सीधे संपर्क कर काम कर रहा था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *