ABVP को बड़ा झटका, गढ़वाल यूनिवर्सिटी में NSUI ने दी पटखनी!
-
कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी कैंपस में हुए छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस ने NSUI की जीत का दावा किया। पार्टी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग बीजेपी की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुके हैं।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया कि पार्टी की छात्र इकाई NSUI ने ABVP को करारी शिकस्त दी है।
वेणुगोपाल ने कहा कि यह साफ है कि उत्तराखंड के लोग बीजेपी की उन जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यह भारत के युवाओं और छात्रों की ओर से भी एक संदेश है, जो जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई झड़प के लिए बीजेपी को सजा देने के मौके का इंतजार कर रहे थे।
NSUI’s spectacular victory in the Garhwal University elections is a comprehensive defeat of the BJP.
It is evident that Uttarakhand is fed up with their anti-people policies that have led to unprecedented loot and destruction in the state.
This is also a message from India’s…
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) September 12, 2026
दिल्ली विश्वविद्यालय को लेकर भी कही बड़ी बात
कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि आगामी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भी बीजेपी को इसी तरह के नतीजों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में NSUI पैनल भारी अंतर से जीत हासिल करेगा। वेणुगोपाल ने कहा कि 2027 में उत्तराखंड की जनता भी बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देगी और ऐसी कांग्रेस सरकार लाएगी, जो युवाओं, वंचितों और जरूरतमंदों की वास्तव में परवाह करती हो।
