September 11, 2026

Uttarakhand samachar: धामी कैबिनेट की बैठक आज, आएंगे कई प्रस्ताव

0
Dhami cabinet
  • मानसून सत्र को लेकर भी हो सकता है निर्णय

उत्तराखंड के सीएम धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार, 11 सितंबर को सचिवालय में मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। दोपहर 12 बजे प्रस्तावित इस बैठक में कई अहम विभागीय प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए जाने की संभावना है। आगामी विधानसभा मानसून सत्र के मद्देनजर भी कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख और स्थान को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा परिवहन, शहरी विकास, उद्योग, कार्मिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास समेत कई विभागों से जुड़े प्रस्ताव मंत्रिमंडल के सामने रखे जाने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की आज होने वाली बैठक में सहायक अध्यापक व्यायाम के 4600 ग्रेड वेतन के पद को डाउन ग्रेड कर 4200 किए जाने सहित कई अन्य प्रस्ताव आ सकते हैं। बैठक में स्वास्थ्य, शहरी विकास, शिक्षा के प्रस्ताव के साथ ही विधानसभा मानसून सत्र को लेकर भी सरकार निर्णय ले सकती है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *