August 27, 2026

हल्द्वानी में आपस में भिड़े 6 युवक मारपीट का वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आई पुलिस; BNSS के तहत कार्रवाई

0
Haldwani gundagardi case
  • सार्वजनिक स्थल पर गुंडागर्दी पड़ी भारी

हल्द्वानी कोतवाली के हीरानगर पर्वतीय उत्थान मंच के पास बुधवार देर शाम सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव मचाने और आपस में मारपीट करने वाले 06 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की।

 

 

समझाने पर भी नहीं माने आरोपी, पुलिस के सामने दिखाते रहे तेवर

घटना की सूचना मिलते ही हीरानगर चौकी इंचार्ज संजीत राठौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर आपस में भिड़ रहे युवकों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे पुलिस के कानूनी निर्देशों की अनदेखी करते हुए उग्र होकर हंगामा करते रहे।

क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए सभी 6 आरोपियों को धारा 172(2) बीएनएसएस (BNSS) के तहत हिरासत में ले लिया।

नैनीताल पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने, मारपीट करने और आम जनता की शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *