कुमाऊं में निशुल्क भर्ती प्रशिक्षण 24 अगस्त से…
-
पूर्व सैनिकों के पुत्रों व विधवाओं को मिलेगा लाभ
कुमाऊं मंडल के युवाओं के लिए सेना, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती हेतु निःशुल्क पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का लाभ कुमाऊं मंडल के सेवारत और पूर्व सैनिकों के पुत्रों के साथ-साथ सैनिक विधवाओं के पुत्रों को भी मिलेगा।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल विजय मनराल (सेवानिवृत्त) के अनुसार कि यह शिविर 24 अगस्त से 18 अक्टूबर तक हवालबाग में लगेगा।
इस प्रशिक्षण का लाभ कुमाऊं मंडल के सेवारत और पूर्व सैनिकों के पुत्रों के साथ-साथ सैनिक विधवाओं के पुत्रों को भी मिलेगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 24 अगस्त तक अपना नाम और आवश्यक विवरण जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, चौघानपाटा, अल्मोड़ा में जमा कर सकते हैं।
>प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी की आयु 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। हालांकि, भारतीय मूल के गोरखा अभ्यर्थियों के लिए केवल हाईस्कूल उत्तीर्ण होना पर्याप्त है। शारीरिक मानदंडों के अनुसार, अभ्यर्थी का वजन 46 किलोग्राम और सीना 77 से 82 सेंटीमीटर होना चाहिए।
>आवेदन के साथ हाईस्कूल प्रमाण पत्र, इंटरमीडिएट प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो, चिकित्सा प्रमाण पत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक, रिकॉर्ड कार्यालय का पार्ट-2 आदेश, रिलेशन सर्टिफिकेट, ईसीएचएस कार्ड और 10 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र संलग्न करना होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 05962-232210 और 230246 पर संपर्क किया जा सकता है।
