August 7, 2026

पेट्रोल में एथेनॉल के बाद CNG-PNG में बायोगैस मिलाने की तैयारी…. गोबरधन योजना को मंजूरी

0
0000000-1786083170

नई दिल्ली।
पेट्रोल (Petrol) में एथेनॉल ब्लेंडिंग (Ethanol Blending) को लेकर बहुत सारे लोग विरोध में उतर चुके हैं। वहीं सरकार ने बायोगैस उत्पादन (Biogas Production) को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय एकीकृत योजना ‘गोबरधन’ (National Integrated Scheme ‘GOBAR-DHAN’) को मंजूरी दी है। 23,731 करोड़ रुपये की यह योजना दस वर्षों में पूरी की जाएगी। इसके तहत सीएनजी-पीएनजी में पांच फीसदी तक बायोगैस मिलाने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक अगले 10 साल में 23,731 करोड़ की गोबरधन योजना पूरी की जाएगी। इस योजना के तहत सीएनजी और पीएनजी में पांच फीसदी तक बायोगैस मिलाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। योजना के तहत कृषि अपशिष्ट, गोबर, जैविक कचरा, अन्य बायोमास संसाधनों को स्वच्छ ईंधन, जैविक खाद में बदला जाएगा। इससे शहरी गैस वितरण कंपनियां बायोगैस खरीदना शुरू करेंगी। इसके बाद वित्त वर्ष 2026-27 में तीन प्रतिशत, 2027-28 में चार प्रतिशत और 2028-29 से आगे पांच प्रतिशत बायोगैस सीएनजी और पीएनजी में मिलाई जाने लगेगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि गोबरधन योजना का मकसद घरेलू संपीड़ित बायोगैस (सीबीजी) उत्पादन को दस गुना से अधिक कर ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है।


गन्ना-चावल से देश में बनता है इथेनॉल: कांग्रेस

कांग्रेस ने केंद्र पर आरोप लगाया है कि ई-20 को जल्दबाजी में लागू किया गया है। इससे जल संसाधनों व खाद्य सुरक्षा पर प्रभावों को अनदेखा किया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, कई देश जहां कृषि अवशेषों और अन्य अपशिष्ट बायोमास से इथेनॉल का उत्पादन करते हैं। वहीं भारत इथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ना, चावल और मक्का पर निर्भर है। गन्ना व धान मिलकर देश के कुल सिंचाई जल का करीब 70% उपयोग करते हैं।


विमान ईंधन में एथेनॉल मिलाने की बात गलत:केंद्र

एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) यानी विमान ईंधन में एथेनॉल मिलाने के आरोपों पर सरकार ने सफाई दी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने गुरुवार को पोस्ट किया, जिसमें लिखा है कि विमान ईंधन में एथेनॉल मिलाने का सरकार का कोई प्रस्ताव या योजना नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने यह पोस्ट आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के उस आरोप पर आया है जिसमें उन्होंने कहा था सरकार विमान ईंधन में एथेनॉल मिलने की तैयारी कर रही है। नायडू ने पोस्ट में लिखा कि एटीएफ में एथेनॉल मिलाने की खबर पूरी तरह गलत है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *