#KaladhungiFuture: फिर आगे आए गुंजन तिवारी, दुर्गम गाँव में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
-
पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन (Pushpa Memorial Foundation) : कालाढूंगी के लिए वरदान कहे जाने वाले गुंजन तिवारी- ने क्षेत्र के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से करवाई मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं से जुझ रहे दुर्गम गांव के ग्रामीणों की जांच…
समाज सेवा के लिए प्रतिष्ठित पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से लोगों के स्वस्थ्य को देखते हुए रविवार को कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत धापला जैसे दुर्गम गाँव में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहां कई ग्रामीणों ने अपनी स्वस्थ्य जांच कराई।
भाजपा नेता व फाउंडेशन के ट्रस्टी गुंजन तिवारी की ओर से लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से कहा गया कि कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत धापला जैसे दुर्गम गाँव में जहाँ मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं का आज भी अभाव है, वहाँ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सिर्फ सेवा नहीं, हमारा कर्तव्य भी है।

अभी चंद दिन पहले प्रधानमंत्री के द्वारा मन की बात में नाम लिए जाने से प्रसिद्ध हुए जीवन चंद्र जोशी ने गुंजन तिवारी को कालाढूंगी विधानसभा के लिए एक वरदान (Gunjan Tiwari known as be a boon for Kaladhungi) बताया था। ऐसे में एक बार फिर गुंजन तिवारी की ओर से किया गया यह समाज सेवा के कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पीएम की मन की बात से चर्चाओं में आए जीवन जोशी ने किन्हें बताया? कालाढूंगी के लिए वरदान
उत्तराखंड की माटी के लाल
ज्ञात हो कि गुंजन तिवारी ने भले ही देश के बड़े बड़े शहरों में बड़ी बड़ी कंपनियों में बड़े पदों पर कार्य किया हो, लेकिन मूलत: वह उत्तराखंड के कुमाउं के ही हैं। ऐसे में अब वह अपनी मातृभूमि की सेवा के लिए अत्यंत तेजी से अपने कदम बढ़ा रहे हैं। क्षेत्र के लोग उनके इस कार्य को उनके अपनी माटी के जुड़ाव से जुड़ा मान रहे हैं।
रविवार 07 जून 2026, को राउमा विद्यालय, धापला में आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान शिविर में क्षेत्र के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की। साथ ही उन्हें इससे बचाव के संबंध में भी बताया।

इस शिविर के दौरान ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की भी निःशुल्क जांच की गई, ताकि हर व्यक्ति समय रहते अपनी सेहत का ध्यान रख सके।
पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस जनसेवा के आयोजन में ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ओर पूर्व प्रधान दयानंद आर्या का भी विशेष सहयोग रहा। इस दौरान यहां फाउंडेशन के ट्रस्टी गुंजन तिवारी के अलावा चंद्र प्रकाश बुढलाकोटी ( पूर्व ग्राम प्रधान- धमोला), गिरीश पढालनी सहित कई ओर प्रमुख जनो के अलावा और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
https://www.facebook.com/share/r/19ATs1G41Q/
इस दौरान पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा क्षेत्रवासियों को…
सेहतमंद नागरिक = सशक्त समाज।
नशे को दूर भगाओ, स्वस्थ जीवन को अपनाओ।
जैसे संदेश दिए गए।

लोगों की सेवा के लिए फिर आगे आए गुंजन तिवारी: पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन ने दुर्गम गाँव में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Gunjan Tiwari, said to be a boon for Kaladhungi
