June 3, 2026

इंदौर में क्रिकेट का महाकुंभ, आज से शुरू होगी मध्य प्रदेश प्रीमियम लीग

0
untitled-1780469342

इंदौर। इंदौर में पहली बार मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) का आयोजन होने जा रहा है। पिछले दो सफल सीजन के बाद यह टूर्नामेंट अब प्रदेश क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच बन चुका है। इस लीग ने कई खिलाड़ियों को पहचान दिलाई है, जिनमें से कई खिलाड़ी आगे चलकर Indian Premier League (IPL) तक पहुंचे हैं।

आज होगा उद्घाटन मुकाबला
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज शाम 7:30 बजे ग्वालियर चीता और उज्जैन फाल्कंस के बीच खेला जाएगा। 4 जून से लीग में प्रतिदिन दो से तीन रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

ऑक्शन में छाए युवा खिलाड़ी
इस बार का खिलाड़ी नीलामी सत्र काफी चर्चा में रहा। आईपीएल में करोड़ों रुपये पाने वाले कई खिलाड़ियों को अपेक्षाकृत कम रकम में खरीदा गया। आवेश खान को चंबल घड़ियाल ने 8.20 लाख रुपये में खरीदा। सबसे महंगी बोली आशुतोष शर्मा पर लगी, जिन्हें मालवा स्टैलियंस ने 15 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

इन 10 टीमों के बीच होगी ट्रॉफी की जंग
इंदौर पिंक पैंथर्स
भोपाल लेपर्ड्स
बुंदेलखंड बुल्स
चंबल घड़ियाल
ग्वालियर चीता
जबलपुर रॉयल लॉयंस
रीवा जगुआर
मालवा स्टैलियंस
उज्जैन फाल्कंस
रॉयल निमाड़ ईगल्स
इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें
टूर्नामेंट में कई चर्चित खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। इनमें रजत पाटीदार, आवेश खान, अर्शद खान, कुमार कार्तिकेय, कुलवंत खेजरोलिया और आशुतोष शर्मा जैसे नाम शामिल हैं।

एमपी क्रिकेट की बढ़ती ताकत
मध्य प्रदेश क्रिकेट का स्तर लगातार ऊंचा हुआ है। इस वर्ष आईपीएल में प्रदेश के 11 खिलाड़ी अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमों का हिस्सा रहे। इससे साफ है कि एमपीएल युवा खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मजबूत प्लेटफॉर्म बन चुका है।

 रजत पाटीदार बोले- अपने प्रदेश में खेलना खास
रजत पाटीदार ने टूर्नामेंट से पहले कहा कि मध्य प्रदेश में खेलना हमेशा विशेष अनुभव होता है। उन्होंने MPL को राज्य के खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर बताते हुए अपनी टीम की ट्रॉफी जीतने की मंशा जाहिर की।


 मैच कैसे देखें?
क्रिकेट प्रशंसक टिकट बुकिंग के लिए District App का उपयोग कर सकते हैं। वहीं टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण JioHotstar पर उपलब्ध रहेगा। टिकट की कीमत 100 रुपये से 250 रुपये तक रखी गई है।
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *