June 1, 2026

Srinagar samachar: लगातार बारिश से भूस्खलन की आशंका

0
Barish yatra roki
  • प्रशासन ने चारधाम तीर्थयात्रियों को श्रीनगर में रोका

श्रीनगर में लगातार बारिश से रास्ते में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन चारधाम यात्रा वाहनों को श्रीनगर में रोक दिया। पुलिस प्रशासन ने करीब 100 छोटे-बड़े यात्री वाहनों को एनआईटी मैदान में खड़ा कराया है।

यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस के साथ-साथ आईटीबीपी के जवान भी मौके पर तैनात हैं।

आगे न जाने की ऋषिकेश से ही यात्रियों को सलाह
चारधाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है और श्रद्धालुओं की भारी संख्या धामों के दर्शन के लिए पहुंच रही है। हालांकि मौसम में आए बदलाव के कारण केदारनाथ धाम क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए उन श्रद्धालुओं को फिलहाल केदारनाथ के लिए प्रस्थान न करने की सलाह दी है, जो आज यात्रा पर निकलने की योजना बना रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा आगे बढ़ाई जाए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *