May 14, 2026

हल्द्वानी बस अड्डे में मची चीख-पुकार: बेंच पर बैठे-बैठे युवक की मौत

0
Screenshot

Screenshot

उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी बस स्टेशन में बेंच पर बैठे-बैठे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे देख पास बैठे यात्री हक्के-बक्के रह गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना स्टेशन परिसर की है।

यह घटना बृहस्पतिवार की सुबह ककी बताई जा रही है। मृतक की पहचान मूल रूप से नथुवाखान, सुयालगांव निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र सिंह बस स्टेशन परिसर में एक बेंच पर बैठा हुआ था, तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। पास बैठे लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे घबरा गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना से पूरे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और रोडवेज कर्मचारियों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस और 108 आपातकालीन सेवा को दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *