September 14, 2026

चारधाम यात्रा: बदरी-केदार में वीआईपी अतिथियों के दर्शन के लिए शुल्क व्यवस्था स्थगित

0
Char Dham
  • अगले वर्ष होगी लागू

चारधाम धाम यात्रा के दूसरे चरण में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में वीआईपी अतिथियों के प्राथमिक दर्शन के लिए बीकेटीसी ने फिलहाल शुल्क व्यवस्था को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इसकी गाइडलाइन बनाकर अगले वर्ष से इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी है।

बीकेटीसी की ओर से प्रोटोकॉल के अधीन आने वाले वीआईपी यात्रियों को प्राथमिक दर्शन कराए जाते हैं। इस बार यात्रा की शुरुआत से धामों में वीआईपी अतिथियों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण बीकेटीसी ने 1100 रुपये प्रति यात्री शुल्क की व्यवस्था की थी। इसके पीछे मंदिर समिति का मकसद सामान्य श्रद्धालुओं के दर्शन को प्राथमिकता देना था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर सामान्य श्रद्धालुओं की मुख्य द्वार से दर्शन के लिए गए और कुछ ही मिनट में मंदिर के गर्भगृह से दर्शन कर बाहर आए। बीकेटीसी को वीआईपी अतिथियों के प्राथमिक दर्शन व्यवस्था से अब तक बदरीनाथ धाम में 1,63,11,900 रुपये व केदारनाथ धाम में 67,37,500 रुपये की आय प्राप्त हुई है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के अनुसार वीआईपी अतिथियों के प्राथमिक दर्शन के लिए शुल्क व्यवस्था को दूसरे चरण की यात्रा में स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए गाइडलाइन बनाकर और पारदर्शी तरीके से व्यवस्था को लागू किया जाएगा। मंदिर समिति की प्राथमिकता सामान्य श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन करना है।

इधर, गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड…

चारधाम यात्रा में गंगोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या नया रिकॉर्ड बना चुकी है। पहली बार यात्रा में 7.87 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। अभी यात्रा जारी है। वहीं यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। गंगोत्री धाम के यात्रा इतिहास में पहली बार सर्वाधिक 7.87 लाख श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे हैं।

चारधाम यात्रा की कुल यात्री संख्या पर नजर दौड़ाएं तो इस यात्राकाल के 148 दिनों (13 सितंबर तक) में 50 लाख 43 हजार 436 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। वर्ष 2022 में 07 लाख 81 हजार 961, 2025 में 07 लाख 58 हजार 249 और 2023 में 07 लाख 12 हजार 749 यात्री गंगोत्री धाम में दर्शन को पहुंचे थे। बदरीनाथ यात्रा भी नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। 23 अप्रैल को शुरू हुई बदरीनाथ यात्रा 12 सितंबर को 143 दिन की अवधि पूर्ण कर चुकी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *